ओपी चौधरी के साथ पूर्व सांसद अभिषेक सिंह ने लिया गुपचुप का स्वाद, बोले- बड़ जोरदार हे | Abhishek Singh ate golgappa in Raigarh with OP Chaudhary

Share this

रायपुर2 घंटे पहले

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg
  • कॉपी लिंक

इन दिनों प्रदेश के सियासी लोगों में छत्तीसगढ़िया अंदाज दिखाने का ट्रेंड चल पड़ा है। अब अभिषेक सिंह भी इस कतार में उतार आए हैं। रविवार को उन्होंने सोशल मीडिया पर कुछ ऐसी ही तस्वीरें, वीडियो शेयर किए। अभिषेक सिंह रायगढ़ गए हुए थे। पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक के बाद गुपचुप का मजा लेते दिखे। गुपचुप खाने के बाद अपने एक्सपीरियंस को उन्हाेंने छत्तीसगढ़ियां अंदाज में बयां किया।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

अभिषेक सिंह ने लिखा- रायगढ़ के गुपचुप बड़ जोरदार हे, तीखा मज़ेदार । आज कारगिल चऊक के सजन चाट भंडार में ओपी भईया अऊ कार्यकर्ता मन संग बढ़िया चटर पटर गुपचुप खाए के बाद इतवार बन गे हमर मन के।

अभिषेक सिंह रायगढ़ जिले के भाजपा के प्रभारी हैं। उन्होंने भाजपा कार्यालय रायगढ़ में प्रदेश महामंत्री ओपी. चौधरी और सहप्रभारी विकास महतो के साथ स्थानीय नेताओं की बैठक ली। क्षेत्र में भाजपा के वोट शेयर बढ़ाने और स्थानीय मुद्दों पर पार्टी की सक्रिया बढ़ाने जैसे मसलों पर ये बैठक केंद्रित रही।

अभिषेक सिंह छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह और वीणा सिंह के पुत्र हैं। राजनांदगांव (लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र) से संसद रह चुके हैं । वे मई 2014 में भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार के रूप में लोकसभा के लिए चुने गए थे। साल 2019 में दोबारा हुए लोकसभा चुनाव में अपनी ये सीट नहीं बचा पाए थे उन्हें पार्टी ने दोबारा टिकट नहीं दिया था। अभिषेक एनआईटी रायपुर से अपनी इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने के बाद एक्सएलआरआई-जेवियर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट से एमबीए भी कर चुके हैं।

पिता रमन दिखा चुके हैं छत्तीसगढ़िया अंदाज
भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय टीम ने प्रदेश के तमाम बड़े नेताओं को निर्देश दिए हैं कि वह अलग-अलग विधानसभा और लोकसभा क्षेत्रों का दौरा करें। कार्यकर्ताओं के यहां ही रात बिताएं और वहीं खाना खाएं। इसी संबंध में रमन सिंह भी दौरे पर रहे थे कार्यकर्ता के घर छत्तीसगढ़ी व्यंजन खाकर अपना छत्तीसगढ़िया अंदाज शो कर चुके हैं। इससे जुड़ी तस्वीर को डॉ रमन ने शेयर की थी- रामफल धीवर जी के घर बने जिमी कांदा और लालभाजी की बात ही गजब है। मस्तूरी विधायक डॉ कृष्ण मूर्ति बांधी और बिलासपुर जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत के साथ इस रात्रिभोज में मन आनंदित हो गया।

छत्तीसगढ़ में पसंद की जाने वाली जिमी कांदा की सब्जी खाते हुए डॉ रमन सिंह ने तस्वीर पोस्ट की थी। इस पर भूपेश बघेल ने कहा कि अब भाजपा के लोग भी छत्तीसगढ़ी व्यंजन खाना शुरु कर रहे हैं । क्या है कि रमन सिंह का ससुराल मध्यप्रदेश में है वहां छत्तीसगढ़िया खाना बनता नहीं, भाभी (डॉ रमन सिंह की पत्नी) अब सीख लीं होंगी, इसीलिए वह छत्तीसगढ़िया खाना खा रहे हैं। भाजपा नेताओं का छत्तीसगढ़िया अंदाज अक्सर कांग्रेस के लिए चुटकी लेने का मौका बन जाता है।

खबरें और भी हैं…

Share this
READ MORE  बाइक सवार युवक को हाईवा ने अपनी चपेट में लिया; नई नवेली पत्नी से कहा था- 'जल्द आ रहा हूं घर' | The groom was injured in a road accident, the bike rider was caught by the highway; Told the new fledgling wife- 'I am coming home soon'