PM नरेंद्र मोदी ने जम्मू से किया भिलाई IIT के नवनिर्मित परिसर का लोकार्पण, कवर्धा और कुरुद केन्द्रीय विद्यालय भवनों का भी किया शुभारंभ 

Share this

दुर्ग न्यूज़, 20 फरवरी। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय भिलाई आईआईटी के स्थाई कैंपस के लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल हुए। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वर्चुअल लोकार्पण किया। कवर्धा और कुरुद में केन्द्रीय विद्यालय के नवनिर्मित भवनों का भी ऑनलाइन लोकार्पण किया। सांसद विजय बघेल, विधायक डोमन लाल कोर्सेवाड़ा और ललित चन्द्राकर कार्यक्रम में मौजूद रहे। 400 एकड़ का भिलाई आईआईटी कैंपस है। भिलाई आईआईटी के अधिशासी मंडल के अध्यक्ष के. वेंकटरमन ने स्वागत भाषण दिया। भिलाई आईआईटी के निदेशक प्रो. राजीव प्रकाश ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भिलाई आईआईटी के सात वर्षों के सफर की जानकारी दी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुख्य आतिथ्य में जम्मू में वर्चुअल लोकार्पण समारोह हुआ।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

Share this
READ MORE  पति बोला-इतना क्यों पी ली है, फिर झगड़ा किया और कुल्हाड़ी से किया हमला | Raigarh News: Husband killed wife, Raigarh crime news, Chhattisgarh crime news