कोंडागांव में अमित शाह ने ली बीजेपी नेताओं की क्लस्टर बैठक

Share this

दुर्ग न्यूज़ (कोंडागांव), 23 फरवरी। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का आज कोंडागांव ऑडीटोरियम में वरिष्ठ भाजपा नेताओं द्वारा आत्मीय स्वागत किया गया। गृहमंत्री अमित शाह ने यहां लोकसभा चुनाव प्रबंधन समिति( बस्तर क्लस्टर) की बैठक ली।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

 

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

छत्तीसगढ़ में भाजपा ने गुरुवार को लोकसभा चुनाव के लिए शंखनाद कर दिया। भाजपा के राष्ट्रीय नेता और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह छत्तीसगढ़ के दौरे पर आए थे। रायपुर एयरपोर्ट पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने स्वागत किया। इस दौरान उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष किरणसिंह देव समेत 8 विधायक और संगठन के 10 पदाधिकारी भी मौजूद थे।

 

अमित शाह कोंडागांव में बस्तर क्लस्टर की लोकसभा चुनाव समिति की बैठक लेकर वहां से जांजगीर चांपा के लिए रवाना हो गए। केंद्रीय गृह मंत्री ने कोण्डागांव में करीब 1 घंटे तक कलस्टर स्टार की बैठक ली। बता दें कि यहां पर पहली बार कलस्टर स्तर की बैठक हुई। इसके पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह दोपहर में कोण्डागांव आडीटोरियम पहुंचे।

Share this
READ MORE  अवैध रेत उत्खनन और परिवहन पर बड़ी कार्रवाई; रेत घाट पर खनिज विभाग ने मारा छापा | Illegal sand mining in Palari block of Balodabazar, 9 hyva and a chain mountain machine seized