राजिम कुंभ कल्प: महानदी की प्रतिदिन हो रही महाआरती

Share this

दुर्ग न्यूज़, 27 फरवरी। राजिम कुंभ कल्प मेला में जबलपुर से पधारे साध्वी प्रज्ञा भारती के सानिध्य में प्रतिदिन महानदी की महाआरती की जा रही है। इस महाआरती में बड़ी संख्या में साधु-संतों के अलावा स्थानीय जनप्रतिनिधि व गणमान्य नागरिक शामिल होकर इसके साक्षी बन रहे हैं। महाआरती की शुरुआत 11 पंडितों द्वारा मंत्रोच्चारण के साथ प्रारंभ होती है। इस अवसर पर वेदरतन सेवा प्रकल्प के संयोजक अशोक राजपूत ने बताया कि महानदी की आरती करने का उद्देश्य केवल पूजा पाठ करने से नहीं है बल्कि लुप्त हो रही महानदी को बचाने का एक प्रयास है। इसी प्रयास की कड़ी में राजिम कुंभ में साध्वी प्रज्ञा भारती के सहयोग से भव्य एवं दिव्य महानदी की आरती की जाती है।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

 

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

श्री राजपूत ने बताया कि धरती पर प्रकृति के शुद्ध जल स्त्रोत का संरक्षण और नदियों, सरोवर जो हमारे आस्था के सनातन धर्म के केन्द्र रहे हैं। गंगा, गीता, गायत्री उन सभी का संरक्षण और प्रदूषण मुक्ति का शतत् अभियान का विचार साध्वी प्रज्ञा भारती के मन में आने के बाद देश के प्रमुख नदियों के घाट पर महाआरती के माध्यम से नदियों के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित कर उनके प्रति समर्पण, आस्था और संकल्प का भाव सभी के मन में जागृत करने हेतु महानदी की महाआरती राजिम कुंभ कल्प के प्रारंभ से वेदरतन सेवा प्रकल्प के सुंदर संयोजन और संरक्षिका साध्वी प्रज्ञा भारती जी के मार्गदर्शन तथा रमेश बाबा जी जगलपुर के निर्देशन में संपन्न हो रहा है।

 

सोमवार को महाआरती में विशेष कर स्थानीय पंडित परिषद के विप्रजनों एवं नर्मदा घाट से पधारे विप्रजनों के साथ लयबद्ध अनुशासन के साथ पूरे विधि-विधान एवं विशिष्टजनों संत-समाज की उपस्थिति में हुई। विशेष आकर्षण का केन्द्र अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा श्रीरामलला मंदिर के पुननिर्माण पश्चात श्रीराजिम मेला को श्रीरामोत्सव राजिम कुंभ कल्प का नाम देकर माता कौशल्या मंदिर और अयोध्या नगरी की झांकी जबरदस्त लाईट एंड साऊंड के संयोजन में विशाल अलौकिक भव्य दृष्य निर्मित होता है। महाआरती का एक साथ प्रज्जवलित होना शंख, कपूर, चवर, आचमन पूरे मेला परिसर आरती मंडप को भाव-विभोर कर देता है। विशेषकर माउंट आबू से पधारे ब्रम्हकुमार नारायण भाई, पुष्पा बहन, पूजा बहन, हेमा बहन एवं वेदरतन सेवा प्रकल्प संयोजक संस्थापक अशोक सिंह राजपूत सपत्निक श्रीमती शीतल राजपूत सपत्निक तथा नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रेखा के पुत्र वधु ने मुख्य आरती मंच से महाआरती की।

READ MORE  ग्राम सांगली में व्यसन मुक्ति के लिए निकाली जागरूकता रैली | Awareness rally for drug addiction in village Sangli
Share this