ग्राम सांगली में व्यसन मुक्ति के लिए निकाली जागरूकता रैली | Awareness rally for drug addiction in village Sangli

Share this

अंबागढ़2 घंटे पहले

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg
  • कॉपी लिंक

शांतिकुंज हरिद्वार व गायत्री शक्ति पीठ अंबागढ़ चौकी ने ग्राम सांगली में सोमवार को विद्यालय के प्रधान पाठक, शिक्षक-शिक्षिकाओं व बच्चों के सहयोग से व्यसन मुक्ति जन जागरूकता रैली निकाली। इसमें विद्यालय के बच्चों के साथ ही गांव के निवासियों का सहयोग रहा। रैली में प्राथमिक शाला एवं माध्यमिक माध्यमिक शाला के सभी विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। इस दौरान व्यसन मुक्ति से संबंधित जागरूकता नारे भी लगाए गए।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

रैली के बाद विद्यार्थियों को व्यसन से होने वाले नुकसान, स्वास्थ्य हानि, मानसिक स्वास्थ्य से हानि, चरित्र हानि अन्य बहुत सारी जीवन निर्माण संबंधी और जीवन को सुरक्षित रखने संबंधी बातें बच्चों को बताई गई। कार्यक्रम के अंत में बच्चों को स्वयं नशे से दूर रहने और दूसरों को भी दूर रखने के लिए संकल्प लिया।

खबरें और भी हैं…

Share this
READ MORE  CRPF के जवानों ने घेरा कोयला कारोबारी का घर,मोबाइल बंद कर दफ्तर से गायब मिले खनिज अफसर | CRPF jawans surrounded the coal trader's house, switched off the mobile and found the mineral officer missing from the office