गौरीनगर से कड़े संघर्ष में नवागांव की टीम हारी, महेश नगर व बसंतपुर की टीम जीती | Navagaon team lost in tough fight with Gauri Nagar, Mahesh Nagar and Basantpur team won

Share this

राजनांदगांवएक घंटा पहले

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg
  • कॉपी लिंक

शहर के स्टेट हाई स्‍कूल मैदान में शहीद उदय मुदलियार स्‍मृति रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता में नगर निगम सीमा क्षेत्र के 51 वार्डों की टीमों के बीच मुकाबला जारी है। स्पर्धा के सातवें दिन 8-8 ओवरों के तीन मैच खेले गए। इन मैचों में वार्ड नं. 44 महेश नगर, वार्ड नं. 43 बसंतपुर व वार्ड नं. 13 गौरीनगर ने जीत दर्ज की। विजेता टीमों और मैन ऑफ द मैच रहे खिलाड़ियों को अतिथियों ने पुरस्कार का वितरण किया।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

राज्‍य युवा आयोग व राजीव फैंस क्लब के संयुक्त तत्वावधान में युवा आयोग अध्‍यक्ष जितेंद्र मुदलियार के मार्गदर्शन में शहीद उदय मुदलियार की स्‍मृति में रात्रिकालीन कालीन क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। राजीव फैंस क्लब के अध्‍यक्ष नितिन बत्रा व सचिव अमित कुशवाहा ने बताया कि तीसरे दिन पहला मैच वार्ड नं. 44 महेश नगर और वार्ड नं. 11 स्‍टेशन पारा के बीच खेला गया। महेश नगर ने 86 रन का स्कोर खड़ा किया। जवाब में स्‍टेशन पारा 70 रन ही बना सकी और 16 रनों से उसे हार का सामना करना पड़ा। महेश नगर टीम के सूरज मैन ऑफ द मैच रहे।

बसंतपुर ने आठ विकेट से जीत दर्ज की
दूसरा मुकाबला वार्ड नं. 50 सिंगदई बनाम वार्ड नं. 43 बसंतपुर रहा। सिंगदई की टीम ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और 51 रन बनाए। बसंतपुर ने 8 विकेट से जीत दर्ज की। संतोष यादव मैन ऑफ द मैच रहे।

अनुज को मैन ऑफ द मैच का खिताब
तीसरा मुकाबला मुकाबला वार्ड नं. 13 गौरी नगर विरुद्ध वार्ड नं. 01 नवागांव के बीच रहा। इस मैच में गौरीनगर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 111 रन बनाए। जवाब में नवागांव की टीम ने 90 रन ही बना सके और 20 रनों से टीम को हार का सामना करना पड़ा। इस मुकाबले में अनुज मैन ऑफ द मैच रहे।

आयोजन की सराहना की
इस अवसर पर पहुंचे अतिथियों ने आयोजन की सराहना की। आयोजन प्रभारी चेतन भानुशाली, राजिक सोलंकी व एनी माखीजा ने बताया कि सातवें दिन प्रतियोगिता में बतौर मुख्‍य अतिथि नगर निगम आयुक्त आशुतोष चतुर्वेदी, युवा कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी डॉ.पलक वर्मा, राष्ट्रीय सचिव एवं छत्तीसगढ़ सहप्रभारी इकबाल सिंग ग्रेवाल, छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा मौजूद रहे।

वहीं विशेष अतिथि के रुप में छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष मानस पांडे, युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव भावेश शुक्ला उपस्थित थे। अतिथियों ने यहां खिलाड़ियों से परिचय लेने के बाद रोमांचक मुकाबले देखे। विजेता टीमों और मैन ऑफ द मैच के लिए चुने गए खिलाड़ियों को अतिथियों ने पुरस्कार वितरण किया। इससे पूर्व राजीव फैंस क्लब ने अतिथियों को मोमेंटो भेंटकर सम्‍मानित किया।

खबरें और भी हैं…

Share this
READ MORE  साय कैबिनेट का जल्द होगा विस्तार नए के साथ पुराने चेहरे भी होंगे, CM विष्णुदेव बोले- किसानों को चिंता करने की जरूरत नहीं