छत्तीसगढ़ में महंगी हुई शराब

Share this

दुर्ग न्यूज़, 1 अप्रैल। छत्तीसगढ़ के शराब प्रेमियों को 1 अप्रैल से बड़ा झटका लगा है। आज से शराब की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी गई है। नई आबकारी नीति के तहत शराब की कीमत बढ़ाई गई है।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

 

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

नई नीति के तहत प्रदेश में आज से क्वार्टर (पाव) में 10 रुपये और बोतल में 40 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। राज्य सरकार ने पूर्ववर्ती सरकार के सभी सेस हटाए और नई नीति के तहत शराब की कीमतों में बढ़ोतरी को मंजूरी दी है।

 

इस नई नीति के अनुसार शराब की कमीतों में बढ़ोतरी के पीछे गौठान के विकास के लिए कोरोना के समय में लगाए गए सभी टैक्स हटाए जाने और अधोसंरचना विकास के लिए आवश्यक निवेश का कारण बताया गया है।

 

छत्तीसगढ़ में नई नीति के अनुसार, शराब की बढ़ी हुई कीमतें आज से लागू हो गई हैं। वर्ष 2024-25 के लिए देशी मदिरा मसाला और प्लेन के लिए फुटकर विक्रय दर तय कर दी गई है।

Share this
READ MORE  JCCJ ने 11 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी की, कोटा से डॉ रेणु जोगी और अकलतरा से डॉ ऋचा जोगी, गुंडरदेही से राजेन्द्र राय को टिकट