पंजाब में बनी 14.50 लाख की अंग्रेजी शराब की तस्करी, आरोपी जितेन्दर पाल सिंह गिरफ्तार

Share this

आरोपी के कब्जे से कुल 32 पेटी अंग्रेजी शराब एवं हुण्डई एसेंट कार जब्त

 

रायपुर, 12 अप्रैल। पंजाब राज्य निर्मित अंग्रेजी शराब की अवैध रूप से तस्करी/भण्डारण करने वाले आरोपी जितेन्दर पाल सिंह को 32 पेटी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है। आरोपी द्वारा शराब को पंजाब से लाना बताया गया है। आरोपी द्वारा शराब की कुछ पेटियों को दुर्ग के अमलेश्वर स्थित एक दुकान में भंडारण किया गया था। आरोपी पूर्व में भी आबकारी एक्ट के प्रकरण में जेल जा चुका है।

 

आरोपी के कब्जे से पंजाब राज्य निर्मित कुल 32 पेटी अंग्रेजी शराब एवं शराब परिवहन में प्रयुक्त हुण्डई एसेंट कार क्रमांक CG/05/4757 जब्त किया गया है। जब्त मशरूका की कुल कीमत लगभग 14 लाख 50 हजार रूपये है। आरोपी के विरूद्ध थाना खमतराई में धारा 34(2), 59(क) आबकारी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध किया गया है।

Share this
READ MORE  बीएसएफ जवान से लाखों की ठगी, साइबर ठग ने ऐसे बनाया शिकार…