UBGL सेल विस्फोट में घायल जवान हुआ शहीद, हॉस्पिटल में इलाज के दौरान मौत

Share this

दुर्ग न्यूज़, 20 अप्रैल। बीजापुर में CRPF के कॉन्स्टेबल देवेंद्र कुमार शहीद हो गए। वह उसूर थाना क्षेत्र सुरक्षा कैंप गलगम से एरिया डोमिनेशन के लिए निकले थे। इस दौरान UBGL सेल के विस्फोट होने से घायल हो गए थे। उनको एयर एंबुलेंस से जगदलपुर मेडिकल कॉलेज ले जाया गया था, जहां उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। 32 वर्षीय देवेंद्र कुमार CRPF 196वीं वाहिनी के जवान थे और बस्तर के धोबीगुड़ा के रहने वाले थे। उनका अंतिम संस्कार शनिवार को उनके गृह ग्राम में होगा।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

 

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

IED ब्लास्ट एक और जवान घायल 

 

बीजापुर के भैरमगढ़ थाना इलाके के चिहका में IED ब्लास्ट हो गया। इसमें एरिया डॉमिनेशन पर निकले CRPF-62/E के असिस्टेंट कमांडेंट मनु एचसी को बाएं पैर और बाएं हाथ में चोट आई है। CRPF जवान चिहका पोलिंग बूथ के आसपास के दायरे में एरिया डॉमिनेशन के लिए निकले थे।

Share this
READ MORE  अनेक रोचक प्रतियोगिताओं के साथ कसौंधन वैश्य समाज ने खेली होली, कैलाश नगर में हुआ आयोजन