लोकसभा चुनाव: छत्तीसगढ़ की 7 सीटों पर 5 बजे तक 66.87 % मतदान, दो बड़ी सीटों पर सबसे कम मतदान

Share this

दुर्ग न्यूज़, 7 मई। लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में 11 राज्यों की 93 सीटों में वोटिंग हुई। छत्तीसगढ़ की 7 लोकसभा सीट रायपुर, बिलासपुर, कोरबा, दुर्ग, रायगढ़, सरगुजा और जांजगीर-चांपा में शाम 5 बजे तक डाले गए वोट की जानकारी मिली है।सात लोकसभा सीटों पर 168 प्रत्याशी मैदान में हैं। इन लोकसभा क्षेत्रों में मतदाताओं की संख्या 1 करोड़ 39 लाख 01 हजार 285 है। इस बीच चुनाव आयोग ने 5 बजे तक के आंकड़े जारी कर दिए हैं। निर्वाचन आयोग द्वारा जारी आंकड़े के अनुसार छतीसगढ़ की 7 सीटों पर अब तक 66.87 % मतदान हुआ है। अब तक बिलासपुर में सबसे कम 60.05 % मतदान हुआ है। वहीं सबसे ज्यादा मतदान रायगढ़ में 75.84 % हुआ है।

 

कहां कितना हुआ मतदान

 

बिलासपुर लोकसभा – 60.05 %

 

दुर्ग लोकसभा – 67.33 %

 

जांजगीर चम्पा लोकसभा – 62.44 %

 

कोरबा लोकसभा – 70.60 %

 

रायगढ़ लोकसभा – 75.84 %

 

रायपुर लोकसभा – 61.25 %

 

सरगुजा लोकसभा – 74.17 %

Share this
READ MORE  मतदान के काम में बेहतरीन काम करने वाले अफसरों व कर्मियों को किया सम्मानित | Officers and workers who did excellent work in poll work were honored