नारायणपुर में कांग्रेस नेता विक्रम बैस की गोली मारकर हत्या, इलाके में दहशत का माहौल

Share this

दुर्ग न्यूज़ (नारायणपुर), 14 मई। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बस्तर संभाग के नारायणपुर जिले में कांग्रेस नेता विक्रम बैस की हत्या कर दी गई है। आरोपियों ने बीच मोहल्ले में कांग्रेस नेता पर गोली चलाई। इस घटना से पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। नारायणपुर एसपी प्रभात कुमार ने घटना की पुष्टि की है।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

 

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

नारायणपुर के बखरुपारा में सोमवार रात 10 बजे की घटना है। बाइक सवार कुछ लोगों ने बीच मोहल्ले में कांग्रेस नेता विक्रम बैस पर एक एक कर तीन गोली चला दी। जिससे विक्रम बैस गंभीर रूप से घायल हो गये। बैस को तुंरत जिला अस्पताल लाया गया. जहां उन्होने दम तोड़ दिया।

 

अज्ञात आरोपियों की तलाश में नारायणपुर पुलिस: कांग्रेस नेता विक्रम बैस ब्लॉक कांग्रेस उपाध्यक्ष के पद पर पदस्थ थे और नारायणपुर परिवहन संघ के सचिव थे. घटना की सूचना मिलते ही नारायणपुर पुलिस मौके पर पहुंची। आरोपियों की तलाश की जा रही है। पुलिस ने तीन टीम बनाकर जांच शुरू कर दी है।

 

एसपी प्रभात कुमार ने कहा कि अज्ञात अपराधियों ने नारायणपुर के बखरूपारा में विक्रम को सिर में गोली मारी। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो ग‌ई। जल्द ही आरोपियों को पकड़ा जाएगा।

 

बस्तर में नेताओं की हत्या: घटना को फिलहाल नक्सल मामले से नहीं जोड़ा जा रहा है। हालांकि इससे इंकार भी नहीं किया जा सकता है। छत्तीसगढ़ में बस्तर लोकसभा चुनाव 2024 के दो दिन पहले 17 अप्रैल को नक्सलियों ने भाजपा नेता की हत्या कर दी। हत्या के बाद नक्सलियों ने इलाके में पर्चे फेंके और बैनर बांधे और भाजपा नेता पर पुलिस मुखबिरी का आरोप लगाया। इससे पहले विधानसभा चुनाव 2023 के पहले भी नक्सलियों ने कई भाजपा नेताओं को निशाना बनाया। चुनाव प्रचार के दौरान 8 भाजपा नेताओं की हत्या नक्सलियों ने की।

READ MORE  7 कम्प्यूटर, CPU, लैपटॉप समेत 3 लाख का सामान जब्त;खिड़की की ग्रिल काटकर अंदर घुसे थे आरोपी | 5 minors arrested for stealing in school, 7 computers, CPU, laptop, bike including goods worth 3 lakhs seized
Share this