लोकसभा चुनाव के छठवें चरण का मतदान : अरविंद केजरीवाल और परिवार ने डाला वोट

Share this

दुर्ग न्यूज़ (दिल्ली), 25 मई। शराब नीति मामले में अंतरिम जमानत पर बाहर चल रहे दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपनी पत्नी सुनीता केजरीवाल के साथ दिल्ली में वोट डाला। उन्होंने कहा, “तानाशाही, महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ लोग बड़ी संख्या में वोट कर रहे हैं।” आप की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने भी आज वोट डाला और कहा कि राजनीति में महिलाओं की भागीदारी बहुत महत्वपूर्ण है।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

 

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

लोकसभा चुनाव चरण 6 के प्रमुख उम्मीदवारों में केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और राव इंद्रजीत सिंह, भाजपा की मेनका गांधी, संबित पात्रा, मनोहर खट्टर और मनोज तिवारी, महबूबा मुफ्ती और कांग्रेस के कन्हैया कुमार शामिल हैं।

 

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, क्रिकेटर से नेता बने गौतम गंभीर, भाजपा नेता बांसुरी स्वराज, चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार उन शुरुआती मतदाताओं में शामिल थे जिन्होंने आज दिल्ली में अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

Share this
READ MORE  अगर 4 को दुर्ग जा रहे हैं तो सम्हल कर, सभी मार्ग हुए डायवर्ट, PM नरेन्द्र मोदी के दुर्ग आगमन पर पुलिस पार्किंग प्लान एवं रूट एडवाइज़री जारी