….और दो दिन CG में हीटवेव का अलर्ट, दोपहर में बाहर नहीं निकलने की सलाह

Share this

दुर्ग न्यूज़, 29 मई। इन दिनों नौतपा चल रहा है, गर्मी कहर बनकर लोगों पर टूट रही है। प्रदेश में इन दिनों भीषण गर्मी की मार से हर कोई परेशान है। इस बीच मौसम विभाग ने भीषण गर्मी का अलर्ट जारी किया है। प्रदेश में गर्मी का आलम ऐसा है कि घर में न तो एसी काम कर रही और ना ही कूलर काम कर रहा है। गर्मी से बचने के लिए लोग तरह-तरह के उपाय खोज रहे हैं।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

मौसम विभाग ने आने वाले तीन दिनों के लिए सभी जगहों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। इससे स्पष्ट है कि आज और अगले दो दिन भी हीट वेव की स्थिति बनी रहेगी। 30 मई तक भीषण गर्मी के साथ रात में भी गर्म हवाएं चलेंगी। ऐसे में सेहत का ख्याल रखना बेहद जरूरी है।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

इन सब के बीच मौसम विभाग ने जरूरी होने पर ही घर से निकलने की सलाह दी है। साथ ही कहा है कि घर से निकलते समय अपने आप को पूरी तरह से सुरक्षित कर ही बाहर निकले। दरअसल, दोपहर के 12 बजे से 3 बजे तक घरों में रहने के लिए कहा है। दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक लू और गर्मी अपने चरम पर होती है और इस वजह से खुद को लू के कारण बीमार होने से बचाएं।

मौसम विभाग ने कहा है कि 2 जून के बाद गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। वहीं रायपुर के तापमान की बात करें तो 27 मई को माना एयरपोर्ट में 43.4, बिलासपुर 43.0, पेंड्रारोड 42.5, अम्बिकापुर 39.6, जगदलपुर 37.3, दुर्ग 42.8, राजनांदगांव 43.5 रहा।

READ MORE  साइंस कॉलेज ऑडिटोरियम में गांधी भजन, पोस्टर और चित्र प्रदर्शनी का भी आयोजन | On the death anniversary of Mahatma Gandhi, discussion, Gandhi bhajan, poster and picture exhibition were organized in the Science College Auditorium raipur

रायपुर मौसम विभाग की मानें तो एक द्रोणिका, उत्तर पूर्वी राजस्थान के ऊपर स्थित चक्रवाती परिसंचरण से मध्यप्रदेश होते हुए उत्तरी छत्तीसगढ़ तक औसत समुद्र तल से 0.9 किमी की उंचाई पर स्थित है। वहीं आज प्रदेश का मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना है। आज प्रदेश में बिलासपुर, दुर्ग, रायपुर संभाग के जिलो में लू/गर्म हवाएं चलने की चेतावनी जारी हुई है। मौसम विभाग ने 31 मई तक हीटवेव का अलर्ट जारी किया है।

Share this