


दुर्ग। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून को जिला मुख्यालय दुर्ग के रविशंकर स्टेडियम में सुबह आयोजित जिला स्तरीय योग कार्यक्रम में प्रदेश के उप मुख्यमंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री विजय शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
इसके बाद दोपहर 12 बजे कलेक्टोरेट सभा कक्ष में अधिकारियों की विभागीय कार्यों की समीक्षा बैठक लेंगे। समस्त विभाग के जिला प्रमुख अधिकारियों को विभागीय जानकारी के साथ निर्धारित तिथि को एवं समय पर बैठक में उपस्थिति सुनिश्चित करने कहा गया है।

