शासकीय शराब दुकान में 9 लाख से अधिक की चोरी, सुरक्षा गार्ड गिरफ्तार

Share this

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

बेमेतरा। बेमेतरा जिले के साजा थाना क्षेत्र अंतर्गत नगर पंचायत देवकर स्थित सरकारी शराब दुकान में एक जुलाई की रात को अज्ञात चोर ने 9 लाख से ज्यादा रुपये की चोरी की। इस मामले का पुलिस ने खुलासा किया है। सरकारी शराब दुकान के सुरक्षा गार्ड ने ही इस वारदात को अंजाम दिया था। आरोपी के कब्जे से चोरी की रकम बरामद कर ली गई है।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

बेरला एसडीओपी तेजराम पटेल ने बताया कि इस मामले में जांच के बाद शराब दुकान के सुरक्षा गार्ड अनिल लहरे (36) पिता पुनऊराम लहरे को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी ने घटना की रात करीब 2.18 के बाद चोरी को अंजाम दिया। इससे पहले आरोपी ने दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरा के केबल को काट दिया था। ताकि, चोरी के संबंध में पता न चल सके। आरोपी को पता था कि लॉकर में प्रतिदिन की बिक्री रकम को रखा जाता है।

पुलिस को शुरू से शराब दुकान के कर्मचारियों पर ही शक था। यही कारण है कि लगातार कर्मचारियों पर नजर रखी जा रहीं थी व पूछताछ की जा रही थी। पूछताछ के दौरान आरोपी सुरक्षा गार्ड अनिल लहरे ने वारदात करना स्वीकार किया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Share this
READ MORE  महिला ने पति की गला घोंट कर दी हत्या, मानसिक रूप से हो गई थी बीमार, बड़ी मुश्किल से लोगों ने पकड़ा