मानव तस्करी का खुलासा, दंपति समेत तीन आरोपियों को पुलिस ने मुंबई से किया गिरफ्तार

Share this

 

 

मानव तस्करी का खुलासा, दंपति समेत तीन आरोपियों को पुलिस ने मुंबई से किया गिरफ्तार

 

दुर्ग-भिलाई। दुर्ग में पुलिस ने अंतर्राष्ट्रीय मानव तस्करी मामले का खुलासा किया है। पुलिस ने एक दंपति समेत तीन आरोपियों को मुंबई से गिरफ्तार किया है। तीनों आरोपी विदेश में कंप्यूटर ऑपरेटर की नौकरी दिलाने के नाम पर सायबर स्कैम का काम कराते थे। साथ ही उनके पासपोर्ट जब्त कर लिए जाते थे। इस मामले में पुलिस दो अन्य आरोपियों की पतासाजी कर रही है।

 

भिलाई का भी एक व्यक्ति भारत आने के बाद उसने अपनी शिकायत साइबर पुलिस से की। इसके बाद पुलिस ने मामले की तहकीकात शुरू की। जिसमें मुंबई के गोरेगांव में गोल्डन लिंक सर्विस के नाम से दो एजेंट भारत से लोगों को गल्फ कंट्री भेजा करते थे पकड़े जाने के बाद गिरोह के अन्य लोगों की पतासाजी कर रही है।

विदेश में दूसरे प्रदेशों के 10 से अधिक लोग वहां फंसे हैं जो भारत आना चाहते हैं। उनके लिए दुर्ग पुलिस भारत सरकार से भी पत्राचार करेगी। मुंबई में गोल्डन ट्रायंगल सर्विस एजेंसी खोलकर सीधे-सादे लोगों को गल्फ कंट्री में नौकरी दिलाने के नाम पर पहले उनसे लाख रूपये लेकर विदेश भेजा जाता है उसके बाद एजेंट का कमीशन भी लिया जाता था। इस मामले में कंप्यूटर ऑपरेटर की जगह उनसे साइबर स्कैम का काम कराया जाता था। भिलाई का भी एक युवक इनके झांसे में आ गया। उसे कंबोडिया के लाओस भेजा गया लेकिन वहां उसके पासपोर्ट को जब्त कर उसे मानसिक प्रताड़ना दिया जाने लगा।

READ MORE  छत्तीसगढ़ में प्री-मानसून की आहट, नौतपा में होगी बारिश, गरज चमक के साथ बिजली गिरने की चेतावनी 

इस बीच उससे किसी भी तरीके का एग्रीमेंट नहीं किया गया था। जिससे परेशान होकर शिकायतकर्ता युवक भी प्लेसमेंट एजेंसी पर लगातार दबाव बनाने लगा। जिसके कारण एजेंसी ने उसे भारत भेज दिया। भारत वापस आने के बाद अपनी आप बीती और शिकायत को उसने दुर्ग पुलिस के उच्च अधिकारियों को बतायी। जिसके बाद पुलिस की सायबर एक्सपर्ट टीम ने इस मामले में अपराध दर्ज कर तफ्तीश आगे बढ़ाया और मुंबई के गोरेगांव स्थित गोल्डन लिंक सर्विस के नाम से संचालित एजेंसी के माध्यम से साजन, उनकी पत्नी और रफी खान मिलकर लोगों को कंप्यूटर ऑपरेटर की नौकरी दिलाने के नाम पर दो लाख रुपए की वसूली किया करते थे लेकिन विदेश में जाने के बाद यह लोग उनके ग्रुप से जुड़े लोग उनसे साइबर स्कैम कराते थे भिलाई का शिकायतकर्ता भी उनके जब चुंगल से छूटकर भारत आया जिसके बाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपियों की गिरफ्तार में जुट गई थी।

आईपीएस चिराग जैन ने बताया कि शिकायतकर्ता ने साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराई जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तारी में जुट गई थी पुलिस ने तीनों आरोपियों को मुंबई से गिरफ्तार किया है तीनो आरोपी विदेश में नौकरी लगाने के नाम पर एजेंट के रूप में काम करते थे और कमीशन लेते थे। आरोपियों ने शिकायतकर्ता को ओमान लाओसा में कंप्यूटर ऑपरेटर का काम बताकर उसके वहां साइबर स्कैम का काम कराया जा रहा था। पुलिस विदेश में फंसे अन्य लोगो को भारत लाने का प्रयास कर रही है वहीं 2 अन्य फरार लोगो की पतासाजी में जुट गई है।

READ MORE  अभिनेता अक्षय कुमार की 13 साल की बेटी को मेसेज कर मांगे न्यूड फोटो, एक्टर ने किया चौंकाने वाला खुलासा, महाराष्ट्र सरकार से की ये अपील
Share this