पूरे देश के धान उत्पादक प्रदेशों में यह सबसे अधिक, दूसरे नंबर पर तेलंगाना | 22.93 lakh farmers sold paddy in Chhattisgarh: This is the highest among the paddy producing states of the country, Telangana at number two where 9.81 lakh total farmers

Share this
  • Hindi News
  • Local
  • Chhattisgarh
  • Raipur
  • 22.93 Lakh Farmers Sold Paddy In Chhattisgarh: This Is The Highest Among The Paddy Producing States Of The Country, Telangana At Number Two Where 9.81 Lakh Total Farmers

रायपुरएक घंटा पहले

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg
  • कॉपी लिंक

छत्तीसगढ़ ने इस साल धान खरीदी सीजन में एक नया रिकॉर्ड बना दिया है। यह रिकॉर्ड सरकारी केंद्रों पर धान बेचने वाले किसानों की संख्या को लेकर है। इस साल छत्तीसगढ़ के 22 लाख 93 हजार 761 किसान न्यूनतम समर्थन मूल्य पर धान बेच चुके हैं। यह पूरे देश में सर्वाधिक है। किसानों की संख्या के मामले में तेलंगाना दूसरे स्थान पर है। लेकिन वहां कुल 9 लाख 81 हजार 634 किसानों का ही पंजीयन है।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

सरकार की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक पूरे देश में इस खरीफ सीजन में एक करोड़ 18 लाख 17 हजार से कुछ अधिक किसान धान बेचने के लिए पंजीकृत हुए थे। उनमें से सर्वाधिक 25 लाख 14 हजार 456 किसान छत्तीसगढ़ के थे। 14 लाख 88 हजार 571 किसानों के साथ ओडिशा का स्थान दूसरा था और 13 लाख 33 हजार 807 किसानों का पंजीयन कर उत्तर प्रदेश तीसरे स्थान पर रहा। पूरे देश में नवम्बर-दिसम्बर में धान की सरकारी खरीदी शुरू हुई। 20 जनवरी तक छत्तीसगढ़ में 22 लाख 93 हजार 761 किसानों ने अपना धान बेच लिया है। यहां के किसानों ने अब तक एक करोड़ तीन लाख 70 हजार 243 मीट्रिक टन धान बेचा है। दूसरे स्थान पर तेलंगाना रहा है, जहां के 9 लाख 54 हजार 410 किसानों ने 61 लाख 77 हजार 194 मीट्रिक टन धान सरकार को बेचा। पंजीयन में दूसरे स्थान पर रहे ओडिशा में अभी तक 6 लाख 84 हजार 244 किसानों ने सरकार को 33 लाख 7 हजार 839 मीट्रिक टन धान बेचा है। उत्तर प्रदेश में 8 लाख 12 हजार 561 किसान ही धान बेच पाये हैं। उनकी कुल उपज 57 लाख 67 हजार 876 मीट्रिक टन है।

इस सारिणी में पूरे देश का आंकड़ा

अब तक पंजाब ने खरीदा सबसे अधिक धान

सरकारी रिकॉर्ड के मुताबिक अब तक पंजाब सरकार ने एक करोड़ 79 लाख 61 हजार 884 मीट्रिक टन धान खरीद लिया है। यह धान केवल सात लाख 83 हजार 448 किसानों से खरीदी गई है। दूसरे स्थान पर छत्तीसगढ़ है जहां एक करोड़ तीन लाख 70 हजार 243 मीट्रिक टन धान बेचा है। तीसरे स्थान पर तेलंगाना और चौथे स्थान पर हरियाणा है जहां अब तक दो लाख 84 हजार 529 किसान 58 लाख 82 हजार 146 मीट्रिक टन धान बेच चुके हैं। उत्तर प्रदेश में 57 लाख 67 हजार मीट्रिक टन से कुछ अधिक धान खरीदा गया है।

प्रदेश में अभी 31 जनवरी तक चलनी है खरीदी

छत्तीसगढ़ में इस साल धान खरीदी की शुरुआत एक नवम्बर से ही हो गई। सरकार ने इस सीजन में एक करोड़ 10 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी होने का अनुमान लगाया था। पिछले सप्ताह खरीदी का आंकड़ा एक करोड़ मीट्रिक टन को पार कर गया। यह छत्तीसगढ़ के 22 सालों के इतिहास में सरकारी केंद्रों पर खरीदा गया सबसे अधिक धान है। धान खरीदी अब भी जारी है। इसे 31 जनवरी तक चलना है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी इस नये रिकॉर्ड को लेकर उत्साहित हैं।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी इस नये रिकॉर्ड को लेकर उत्साहित हैं।

मुख्यमंत्री बोले, धान से धनवान बन रहे छत्तीसगढ़ के किसान

इस नये रिकॉर्ड पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा, छत्तीसगढ़ सरकार ने धान खरीदने का एक और नया रिकॉर्ड बना दिया है। देश भर में धान बेचने वाले सर्वाधिक किसान छत्तीसगढ़ से हैं। मतलब किसानों की जेब में सबसे अधिक धन छत्तीसगढ़ के किसानों को गया है। आज छत्तीसगढ़ मंदी से अछूता है। बाजार गुलजार हैं। किसान धान से धनवान बन रहे हैं। बाजारों की व्यापार शृंखला लाभ में चल रही है।

छत्तीसगढ़ ने 100 लाख मीट्रिक टन धान खरीदा:सरकारी खरीदी का यह नया रिकॉर्ड, मंत्री बोले-केंद्र के अड़ियल रवैये के बावजूद यह पूरा किया

खबरें और भी हैं…

Share this
READ MORE  देसी-विदेशी बर्ड्स की 30 प्रजातियों को रखा जाएगा, 50 लाख रुपए खर्च कर बनाया, CM करेंगे उद्घाटन | 30 species of domestic and foreign birds will be kept, made by spending 50 lakh rupees, CM will inaugurate