चंगाई सभा के नाम पर धर्म परिवर्तन करने का आरोप; धार्मिक ग्रंथों से इलाज का भी दावा | Christian preacher arrested, Accused of converting religion in the name of healing meeting; Claims of cure from religious texts

Share this

जशपुर4 घंटे पहले

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg
  • कॉपी लिंक
आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा गया। - Dainik Bhaskar

आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा गया।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

जशपुर जिले की पत्थलगांव थाना पुलिस ने शनिवार को एक ईसाई धर्म प्रचारक को गिरफ्तार किया है। धर्म प्रचारक जयप्रकाश तिर्की पर चंगाई सभा के नाम पर धर्म परिवर्तन कराने का आरोप है। चंगाई सभा कर बीमारियों का इलाज करने का दावा करने वाले जयप्रकाश को गिरफ्तार कर पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

पत्थलगांव थाना प्रभारी भास्कर शर्मा ने बताया कि ईसाई मिशनरी के सरगुजा जिले में रहने वाले धर्म प्रचारक ने पालिडीह गांव में चंगाई सभा का आयोजन किया था। इस सभा में बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ इकट्ठा कर बीमारों का धार्मिक ग्रंथों से इलाज करने का दावा किया जा रहा था। साथ ही इसकी आड़ में धर्म परिवर्तन कराने की भी शिकायत पुलिस को मिली थी। इस चंगाई सभा को लेकर गांव में माहौल खराब होता देखकर गांव के उपसरपंच उपेंद्र यादव ने पत्थलगांव पुलिस से मामले की शिकायत की। जब मौके पर पुलिस और राजस्व अधिकारी पहुंचे, तो उन्होंने शिकायत को सही पाया।

मौके से ढोल-नगाड़े और धार्मिक किताब जब्त।

मौके से ढोल-नगाड़े और धार्मिक किताब जब्त।

इसके बाद पुलिस ने आयोजन स्थल से प्रचारक जयप्रकाश तिर्की को हिरासत में ले लिया और मौके से धार्मिक पुस्तकें और ढोल-नगाड़े जब्त किए। पत्थलगांव थाने में आरोपी के खिलाफ IPC की धारा 295 के तहत धर्मांतरण का मामला दर्ज कर लिया गया है।

आरोपी जयप्रकाश तिर्की।

आरोपी जयप्रकाश तिर्की।

जशपुर में इसी महीने 14 लोगों को किया गया था गिरफ्तार

इससे पहले 2 जनवरी को भी जशपुर में चंगाई सभा का आयोजन कर धर्म परिवर्तन कराने के आरोप में 14 लोगों को गिरफ्तार किया गया था। जानकारी के मुताबिक, पूरा मामला बगीचा के सामरबहार गांव का था। बगीचा पुलिस को शिकायत मिली थी कि आरोपियों के द्वारा चंगाई के नाम पर लोगों का धर्म परिवर्तन कराया जा रहा है। जांच के दौरान शिकायत सही पाए जाने पर बगीचा थाने की पुलिस ने 14 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

बगीचा के थाना प्रभारी एलआर चौहान ने बताया था कि सामरबार गांव में एक हिन्दू परिवार के घर में चंगाई सभा का आयोजन किया जा रहा था। स्थानीय लोग इसका विरोध करने लगे। इससे गांव में विवाद की स्थिति बन गई। सूचना पर घटनास्थल पहुंची बगीचा पुलिस ने दोनों पक्षों शांत कराया और फिर चंगाई सभा का आयोजन कर रहे 14 ग्रामीणों के खिलाफ धारा 151 के तहत शांति-व्यवस्था भंग करने का मामला दर्ज करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

खबरें और भी हैं…

Share this
READ MORE  NIA ने झीरम घाटी में नरसंहार करने वाले मोस्ट वांटेड 19 नक्सलियों की लिस्ट की जारी, इनाम की भी घोषणा