DMF घोटाला: ACB/EOW ने 4 और को किया गिरफ्तार

Share this

रायपुर। राज्य की आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा (EOW) और भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने बहुचर्चित डीएमएफ (जिला खनिज न्यास) घोटाले में शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए चार तत्कालीन अधिकारियों को गिरफ्तार किया है।

अधिकारियों की गिरफ्तारी ब्यूरो के अपराध क्रमांक 02/2024 के तहत की गई है, जिसमें विस्तृत विवेचना के बाद पर्याप्त साक्ष्य सामने आए। गिरफ्तारी के बाद आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें 13 मई तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया।

गिरफ्तार अधिकारियों में भरोसा राम ठाकुर – तत्कालीन नोडल अधिकारी, डीएमएफटी, जिला कोरबा

भुनेश्वर सिंह राज – तत्कालीन जनपद मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला कोरबा

राधेश्याम मिर्झा – तत्कालीन जनपद मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला कोरबा

वीरेंद्र कुमार राठौर – तत्कालीन जनपद मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला कोरबा

सूत्रों के अनुसार, इन अधिकारियों पर डीएमएफ फंड में वित्तीय अनियमितताओं, कदाचार और सरकारी धन के दुरुपयोग के गंभीर आरोप हैं। मामले की जांच अभी जारी है, आगे और गिरफ्तारियों की संभावना जताई जा रही है।

Share this
READ MORE  बर्थडे मनाने गए दो युवक हसदेव नदी के तेज बहाव में बहे