राशन दुकान से चावल नहीं मिलने या कम मिलने की समस्या लेकर रोज कलेक्टोरेट पहुंच रहे लोग

Share this

दुर्ग न्यूज। ‘मुझे इस महीने राशन का चावल नहीं मिला, मुझे आधा चावल दिया गया, मेरा तो राशन कार्ड ही बंद हो गया है !’ ऐसी शिकायतों को लेकर बड़ी संख्या में हितग्राही कलेक्टोरेट स्थित खाद्य विभाग पहुंच रहे हैं।
इस संबंध में खाद्य विभाग का कहना है कि जिनका केवाईसी अपडेट नहीं है उन्हें ही ऐसी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस तरह की समस्याओं को लेकर पहुंच रहे लोगों के लिए बाहर ही अलग टेबल लगा दिया गया है।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

बता दें कि पिछले लगभग दो महीनों से राशन कार्ड का सत्यापन ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में चल रहा है। इस दौरान पता चल रहा है कि परिवार के जिस सदस्य की मृत्यु हो गई है। उसके नाम से भी राशन लिया जा रहा है। जो सदस्य बाहर रहते हैं, उनका नाम भी कार्ड में है। क‌ई लोगों का कार्ड आज भी आधार से अटैच नहीं है। जो लोग कार्ड बनाए हैं लेकिन राशन नहीं ले रहें हैं। जिनके पास पांच एकड़ से अधिक जमीन है या 25 लाख रुपए से अधिक आय वाले हैं। इसके अलावा क‌ई संदिग्ध राशन कार्ड है, यह सब सत्यापन के बाद निरस्त किए जा रहे हैं। इसके अलावा जिनका केवाईसी हुआ है उतना ही कोटा सिस्टम से रिलीज हो रहा है।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

खाद्य विभाग से मिली जानकारी अनुसार जिले में लगभग 4,90 लाख राशन कार्ड
बने हैं। इनमें से करीब 3 हजार सत्यापन के बाद निरस्त हो चुके हैं। यह संख्या अभी और बढ़ सकती है। बताया गया कि जो लोग केवाईसी करा लेते हैं तो उनका कोटा फिर से रिस्टोर हो सकता है। राशनकार्ड की समस्याओं को लेकर फूड कंट्रोलर अनुराग सिंह भदौरिया से संपर्क करने पर उनके मीटिंग में होने की जानकारी प्राप्त हुई।

READ MORE  ED के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल, कल जिला स्तर पर करेंगे ईडी का पुतला दहन, 3 मार्च को ED दफ्तर के बाहर जंगी प्रदर्शन
Share this