बलरामपुर में पिटाई से बुजुर्ग की मौत मामले में एसडीएम समेत 4 पर एफआईआर

Share this

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में ग्रामीण की मौत के मामले में प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है। कुसमी के एसडीएम करुण डहरिया सहित चार लोगों के खिलाफ पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

जानकारी के अनुसार 15 फरवरी की रात एसडीएम करुण डहरिया अपनी टीम के साथ अवैध खनन की सूचना पर हंसपुर गांव पहुंचे थे। इसी दौरान सरना स्थल के पास तीन ग्रामीण मिले। आरोप है कि अधिकारियों ने उन्हें रोक कर मारपीट की।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

इस घटना में एक बुजुर्ग ग्रामीण की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग घायल हुए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि वे गेहूं के खेत में पानी लगाकर लौट रहे थे और उनका खनन से कोई संबंध नहीं है। वे केवल खेती-किसानी करते हैं।

क्षेत्र में बढ़ा तनाव

घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है। पुलिस बल की तैनाती बढ़ा दी गई है। सर्व आदिवासी समाज के लोगों ने एकजुट होकर दोषी अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों ने मामले की निष्पक्ष और विस्तृत जांच की मांग की है।

मुख्यमंत्री का बयान

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा है कि मामले की जांच जारी है और जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Share this
READ MORE  दर्दनाक हादसा : मेला देखकर लौट रहे लोगों को कोयले से भरे वाहन ने मारी टक्कर, 7 लोगों की मौत