भिलाई, रिसाली और भिलाई-चरोदा नगर निगम के वार्डों का आरक्षण 9 को

Share this

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

० कला मंदिर भिलाई में पूर्वाह्न 11 बजे से शुरू होगी वार्ड आरक्षण प्रक्रिया

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

दुर्ग। जिले के नगरीय निकायों में निष्पक्ष एवं पारदर्शितापूर्ण निर्वाचन प्रक्रिया सुनिश्चित करने की दिशा में प्रशासनिक स्तर पर गतिविधियां जारी हैं। इसी क्रम में कलेक्टर अभिजीत सिंह ने छत्तीसगढ़ नगर पालिका (अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग एवं महिलाओं के लिए वार्डों का आरक्षण) नियम, 1994 के तहत जिले के तीन प्रमुख नगर निगमों- भिलाई, रिसाली और भिलाई-चरोदा के वार्डों का आरक्षण तय करने हेतु औपचारिक आदेश जारी कर दिया है।

जारी समय-सारणी के अनुसार, तीनों नगर निगमों का वार्डवार आरक्षण कार्यक्रम 9 सितंबर को सेक्टर-6, भिलाई स्थित कला मंदिर (सिविक सेंटर) में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम के तहत पूर्वाह्न 11 बजे से नगर निगम भिलाई, अपराह्न 3 बजे से नगर निगम रिसाली तथा शाम 5 बजे से नगर निगम भिलाई-चरोदा के वार्डों के आरक्षण की कार्यवाही की जाएगी।

Share this
READ MORE  जशपुर पुलिस ने पकड़ा 80 लाख का गांजा, तस्कर गिरफ्तार, कार में लगाया था गलत नंबर प्लेट