घुनघुट्टा नदी में बाइक सवार दो लोग बह गए, ग्रामीण की बहादुरी से युवती की जान बची, युवक लापता

Share this

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

सरगुजा। जिले के मैनपाट में तेज बारिश के बीच एक बड़ा हादसा हो गया। घुनघुट्टा नदी के उफान में बाइक सवार युवक और युवती बह रहे थे तभी स्थानीय ग्रामीण की सूझबूझ और साहस से युवती को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जबकि युवक तेज बहाव में बहकर लापता हो गया। घटना के बाद पुलिस और स्थानीय लोगों ने युवक की तलाश के लिए रेस्क्यू अभियान शुरू किया, लेकिन अंधेरा होने के कारण देर शाम अभियान रोकना पड़ा।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

 

शनिवार शाम हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार घटना शनिवार शाम करीब 5:30 बजे कमलेश्वरपुर थाना क्षेत्र रोपाखार में कैंप नंबर-2 के पास हुई। बताया जा रहा है कि तेज बारिश के कारण घुनघुट्टा नदी का जलस्तर अचानक बढ़ गया था और नदी उफान पर थी।

 

इसी दौरान बाइक सवार युवक और युवती नदी के तेज बहाव की चपेट में आ गए और दोनों पानी में बहने लगे। अचानक हुए हादसे से मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

युवक-युवती के नदी में बहने की जानकारी मिलते ही आसपास मौजूद स्थानीय ग्रामीण मदद के लिए आगे आए। एक ग्रामीण ने साहस दिखाते हुए युवती को नदी के तेज बहाव से सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

 

तेज बहाव में लापता हुए युवक का अब तक पता नहीं चला है।

स्थानीय लोगों ने काफी देर तक उसकी तलाश की। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची और युवक की तलाश में अभियान शुरू किया।

 

तेज बारिश और नदी के बढ़े हुए जलस्तर के बीच युवक की तलाश जारी रही। हालांकि अंधेरा होने के कारण रेस्क्यू अभियान को रोकना पड़ा। अब मौसम और परिस्थितियों को देखते हुए दोबारा तलाश अभियान शुरू किए जाने की संभावना है।

READ MORE  नगर निगम कोरबा के खाते से लाखों की हेराफेरी, बैंक मैनेजर और सहयोगी सलाखों के पीछे
Share this