भिलाई विधायक निवास के सामने देर रात तक डटे हैं समर्थक, ED की कार्रवाई 18 घंटे से जारी

Share this

 

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

दुर्ग न्यूज, 20 फरवरी। भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव के सेक्टर 5 स्थित निवास के सामने समर्थकों की भीड़ देर रात तक डटी हुई है। रात करीब 9 बजे एन‌एसयूआई और युवा कांग्रेसियों के रायपुर से यहां पहुंचने पर गहमागहमी बढ़ गई थी। ये कार्यकर्ता भीतर जाने अपने विधायक का हाल जानने उतारू हो रहे थे। कुछ लोग मुख्य द्वार पर चढ़ भी गए थे। तभी कुछ समय के लिए देवेंद्र यादव बाहर निकले और हाथ हिलाकर सब ठीक होने का इशारा किया।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

ऐसी जानकारी मिली है कि भिलाई मेयर नीरज पाल, विधायक के बड़े भाई धमेंद्र यादव सहित अन्य लोग बड़ी संख्या में निवास के सामने मौजूद हैं। वहां पर पर्याप्त लाइट की व्यवस्था है। कार्यकर्ताओं ने रात में वहीं गद्दे भी मंगवा लिये हैं। परिस्थितियों को देखते हुए पुलिस बल भी बढ़ा दिया गया है। कार्यकर्ताओं को मेन गेट से हटाकर बाहर निकलने का मार्ग क्लीयर किया है। इधर ईडी की कार्रवाई लगातार 18 घंटे से जारी है।

Share this
READ MORE  मंत्री बोलीं- नेताम ने नामांकन में दी थी गलत जानकारी, हमने केवल सच सामने लाया | Bolin- Netam gave wrong information in the nomination, we exposed the case of rape, the public did its work