प्रदेश कांग्रेस के नवनियुक्त अध्यक्ष दीपक बैज ने किया पदभार ग्रहण, कार्यकर्ताओं से कहा – 18 घंटे काम करना है, 2018 की तरह लड़ना है चुनाव 

Share this

 

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

रायपुर,15 जुलाई। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस के नवनियुक्त अध्यक्ष दीपक बैज ने आज शाम पदभार ग्रहण किया। पदभार ग्रहण करते ही उन्होंने कार्यकर्ताओं को बड़ा संदेश दिया। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में हम मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के चेहरे पर चुनाव लड़ेंगे। हमारे पास किसान का चेहरा है, हमारे पास मजदूर का चेहरा है। दिन में 18 घन्टे काम करेंगे और सरकार बनाएंगे। ईमानदारी से सरकार बनाएंगे।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

 

दीपक बैज ने समारोह में कहा कि मोदी जी कभी 18 घंटे काम नहीं करते हैं। मोदी जी मोर को दाना खिलाने में, कभी फोटो खिंचाने में, और बाकी चीजों में उनका टाइम निकल जाता है। चुनाव जीतने के बाद एक साल सो जाना आप लोग, चार साल हमारी सरकार काम करेगी। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार साढ़े चार साल से अन्याय कर रही है। मोदी सरकार ने डराने का काम किया है, लेकिन कांग्रेस डरी नहीं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने डटकर मुकाबला किया है। केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग छत्तीसगढ़ में किया गया, लेकिन हमारी सरकार घबराई नहीं। हमें सत्ता और संगठन के बीच तालमेल बनाकर काम करना होगा। दोनों के समन्वय के साथ ही हम छत्तीसगढ़ का विकास कर सकते हैं।

 

दीपक बैज ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल डेढ़ घन्टे से राजीव भवन में इंतजार कर रहे हैं, ये जानकारी मिली तो मुझे अच्छा नहीं लगा। मुझे एयरपोर्ट से राजीव भवन आने में साढ़े तीन घन्टे लगे। युवा कांग्रेस और एनएसयूआई के साथियों ने खूब ऊर्जा और जोश के साथ स्वागत किया और मुझे आने में विलंब हुआ। मैं इसके लिए क्षमा चाहता हूं। मैं अपने सभी तमाम नेताओं का आभार जताता हूं, जिन्होंने छत्तीसगढ़ की कमान मुझे सौंपी है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने समारोह में कहा कि दीपक बैज सबसे कम उम्र के पार्टी अध्यक्ष हैं। पार्टी का आदेश है, हम सबको अध्यक्ष के आदेश का पालन करना है। अभी सामने चुनाव है, हम सबको मिलकर 2018 की तरह चुनाव लड़ना है। भाजपा का काम झूठ फैलाना है। हमें झूठ फैलाने वालों से लड़ना है।

READ MORE  निगम की सख्ती का असर नहीं, कृषि भूमि पर काट रहे प्लाट,141 जमीनों की रजिस्ट्री पर लगेगी रोक | Corporation's strictness has no effect, plots being cut on agricultural land, registry of 141 lands will be banned

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि अमित शाह, जेपी नड्डा, राजनाथ सिंह, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सभी ने छत्तीसगढ़ में झूठ बोलकर जनता को गुमराह करने का काम किया है. धान खरीदी, राशन कार्ड, राशन वितरण सब में झूठ बोलकर गए हैं। हमारे कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि हम जनता के बीच सच्चाई को लेकर जाए। इसके लिए अध्यक्ष की अनुमति से कार्यक्रम बनाकर अपनी ड्यूटी में लग जाए।

 

पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि दीपक बैज सबसे कम उम्र के अध्यक्ष हैं। मैं उन्हें बहुत-बहुत बधाई देता हूं। कार्यकर्ताओं से कहना चाहता हूं कि पार्टी के प्रति समर्पित रहने का फल मिलता है। दीपक बैज एनएसयूआई से यहां तक पहुंचे हैं। कार्यक्रम में मंत्री शिव डहरिया, कवासी लखमा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी-कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Share this