दुर्ग न्यूज, 25 जुलाई। छत्तीसगढ़ में किसानों का प्रमुख एवं प्रथम त्यौहार हरेली के उपलक्ष्य में दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के आदर्श ग्राम कोड़िया में शौर्य युवा संगठन, गायत्री परिवार व ग्राम पंचायत राजीव युवा मितान के संयुक्त तत्वावधान में हरेली महोत्सव का आयोजन किया गया। प्रदेश के गृह, लोकनिर्माण, धर्मस्व, कृषि एवं पर्यटन मंत्री ताम्रध्वज साहू मुख्य अतिथि थे
शौर्य संगठन के अध्यक्ष फलेंद्र पटेल ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कार्यक्रम और संगठन के कार्यों के सम्बंध में जानकारी दी। साथ ही मुख्य अतिथि ताम्रध्वज साहू को ग्रामवासियों की ओर से कृषि विकास, कृषक कल्याण एवं जैव प्रौद्योगिकी मंत्री बनने पर बधाई दी। फलेंद्र पटेल ने बताया संगठन द्वारा इस वर्ष हरेली महोत्सव का नौवां आयोजन किया गया। इस आयोजन में फुगड़ी, फुग्गा फोड़, गेड़ी दौड़, रस्साकसी, कबड्डी, सुरीली कुर्सी, नारियक फेंक, छत्तीसगढ़ी व्यंजन बनाओ प्रतियोगिता व सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसके साथ ही छग की विलुप्त होती कला अखाड़ा का प्रदर्शन जय बजरंग अखाड़ा अरसनारा नंदकट्ठी के माध्यम से किया गया।
कृषि मंत्री ताम्रध्वज साहू ने हल पूजा व सीटी बजाकर फुगड़ी खेल के माध्यम से कार्यक्रम का शुभारंभ किया। सभी खेलों व प्रतियोगिताओं के विजेता प्रतिभागियों को मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया गया।
कृषि मंत्री ताम्रध्वज साहू ने हरेली की शुभकामनाएं देते हुए कहा शौर्य संगठन के युवा पिछले 12 वर्षों से रचनात्मक कार्यों में लगे हुए हैं। प्रदेश की संस्कृति एवं परंपराओं को आगे बढ़ाने के लिए कार्य कर रही है। युवा पीढ़ी के ऐसे रचनात्मक कार्यों को देखकर सुखद अनुभव होता है। छत्तीसगढ़ सरकार भी राज्य के परंपरागत तीज-त्यौहार, बोली-भाखा, खान-पान, ग्रामीण खेलकूद को बढ़ावा देने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। उन्होंने कृषि मंत्रालय के प्रभार मिलने पर आभार व्यक्त किया और कृषि विभाग की योजनाओं की जानकारी देते हुए किसानों की खुशहाली की कामना की।
कृषि सभापति राकेश हिरवानी ने कहा इस महोत्सव के माध्यम से ग्रामीण एकजुट होकर खेल- मनोरंजन के साथ पुरस्कार भी प्राप्त करते हैं। शौर्य संगठन के कार्यक्रमों से लगातार जुड़ा हुआ हूँ हमेशा नयापन देखने को मिलता है और ग्रामीणों को एकजुट करने का कार्य करते हैं।
कार्यक्रम का संचालन संगठन सचिव आदित्य भारद्वाज ने किया।
साथ ही दुर्ग जनपद कृषि सभापति राकेश हिरवानी, नेहरू युवा केन्द्र दुर्ग जिला युवा अधिकारी नितिन शर्मा, बीएसपी के सीनियर मैनेजर एम श्रीनिवास, कृषक कल्याण परिषद छग शासन सदस्य जेपी दीपक, एनवाईके मास्टर ट्रेनर जितेंद्र सोनी, सरपंच चंद्रभान सारथी, उपसरपंच चंद्रकुमार चन्द्राकर, पूर्व सरपंच राधेलाल साहू, शौर्य संगठन अध्यक्ष फलेंद्र पटेल, सचिव आदित्य भारद्वाज, योगाचार्य अभिषेक वर्मा, एम्स रायपुर के संजय साहू, समाजसेवी दिनेश दीपक, उमेश साहू, खुमान भारद्वाज, राजूलाल साहू, दीपक यादव, खिलावन साहू, डॉ सरोज साहू, दानेश्वरी सिन्हा, रामचरण भारद्वाज, विजय पटेल, लक्ष्मीनारायण साहू सहित अन्य गणमान्य मौजूद थे।
