20 कंपनियों में 700 से अधिक पदों पर होगी भर्ती, MBA से लेकर दसवीं पास बेरोजगार भी हो सकेंगे शामिल | More than 700 posts will be recruited in 20 companies, MBA to tenth pass unemployed will also be included

Share this

बिलासपुर39 मिनट पहले

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg
  • कॉपी लिंक
युवाओं के लिए नौकरी का सुनहरा मौका। - Dainik Bhaskar

युवाओं के लिए नौकरी का सुनहरा मौका।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

बिलासपुर में MBA से लेकर दसवीं कक्षा पास करने वाले बेरोगार युवकों के रोजगहार के लिए बेहतर मौका है। शुक्रवार को रोजगार ऑफिस में रोजगार मेला का आयोजन किया गया है, जिसमें 20 विभिन्न कंपनियों में 700 से अधिक पदों पर भर्ती की जाएगी। यहां काम करने के इच्छुक युवाओं को 6 हजार रुपए से लेकर 20 हजार रुपए तक सैलरी मिलेगी।

जिला रोजगार ऑफिस के उप संचालक ने बताया कि रोजगार मेला कोनी स्थित ऑफिस में 13 जनवरी को सुबह 10.30 बजे से दोपहर 3 बजे तक आयोजित किया गया है। इसमें अलग-अलग निजी कंपनियों के रिक्त पदों पर सीधी भर्ती की जाएगी। इच्छुक उम्मीदवार अपने निर्धारित शैक्षणिक, तकनीकी योग्यता प्रमाण पत्र के साथ उपस्थित हो सकते हैं।

कोनी स्थित रोजगार ऑफिस में लगेगा रोजगार मेला।

कोनी स्थित रोजगार ऑफिस में लगेगा रोजगार मेला।

इन पदों के लिए होगी भर्ती
रोजगार ऑफिस से मिली जानकारी के अनुसार रोजगार मेले में निजी प्रतिष्ठानों के एचआर, टेलीकॉलर, सेल्स एग्जीक्यूटिव, सेल्स ऑफिसर, सेल्समेन, कम्प्यूटर ऑपरेटर, डाटा ऑपरेटर, सेफ, हाउसकीपिंग, ट्रेनी जैसे 700 से अधिक पदों पर भर्ती की जाएगी।

रोजगार मेले में 20 कंपनियों में नौकरी का मिलेगा अवसर।

रोजगार मेले में 20 कंपनियों में नौकरी का मिलेगा अवसर।

20 निजी संस्थाओं में काम करने का मिलेगा मौका
रोजगार मेले में मेसर्स लक्ष्मी केरियर इंस्टीट्यूट, मेसर्स स्किल सोर्स लर्निंग एंड टेक्नालॉजी लिमिटेड(बजाज ऑटो), मेसर्स स्किल लर्निंग एंड टेक्नोलॉजी प्रावइेट लिमिटेड (मारूति सुजूकी मोटर्स), एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस, लाइफ इंश्योरेंस कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया, खुशियों का नया पता प्राइवेट लिमिटेड, मेसर्स नागपुर बिरयानी, मेसर्स प्रगति डिफेंस सिस्टम, गो मेड सर्विस, एयरटेल पेमेंट बैंक, फारच्यून इंडिया लिमिटेड सहित 20 अलग-अलग कंपनियों में विभिन्न पदों पर योग्यता के अनुसार चयन किया जाएगा।

बेरोजगार युवाओं के लिए प्राइवेट जॉब् का मौका।

बेरोजगार युवाओं के लिए प्राइवेट जॉब् का मौका।

दसवीं, बारहवीं, ग्रेजुएट और आईटीआई है शैक्षणिक योग्यता
भर्ती के लिए दसवीं, बारहवीं के साथ ही ग्रेजुएट, आईटीआई व एमबीए पास उम्मीदवार इस मेले में शामिल हो सकेंगे। आवेदकों को उनकी शैक्षणिक और अनुभव प्रमाण पत्र सहित सभी जरूरी दस्तावेजों के साथ उपस्थित होने के लिए कहा गया है।

6 हजार रुपए से 20 हजार रुपए तक मिलेगी सैलरी
रोजगार मेले में शामिल होने और चयनित उम्मीदवारों को उनकी शैक्षणिक योग्यता और पद के अनुसार सैलरी दी जाएगी। चयनित आवेदकों को न्यूनतम सात हजार रुपए और अधिकतम 35 हजार रुपए तक सैलरी मिलेगी।

खबरें और भी हैं…

Share this
READ MORE  सोनिया-राहुल पहुंचे रायपुर, CM भूपेश बघेल ने किया स्वागत