बीएसपी ऑफिसर्स एसोसिएशन के चुनाव में परविंदर की जीत, एनके बंछोर अध्यक्ष और अंकुर मिश्रा कोषाध्यक्ष निर्विरोध चुने गए, पुराना पैनल फिर जीता

Share this

दुर्ग न्यूज, 9 सितंबर।‌ बीएसपी ऑफिसर्स एसोसिएशन चुनाव का रिजल्ट मतदान के बाद आ गया है। इस चुनाव में महासचिव पद के लिए ही वोटिंग हुई थी जिसमें परविंदर सिंह ने लगातार दूसरी बार जीत दर्ज की। वहीं ओए के अध्यक्ष एनके बंछोर और कोषाध्यक्ष अंकुर मिश्रा को निर्विरोध अध्यक्ष और कोषाध्यक्ष चुना गया है।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

आपको बता दें कि बीएसपी में कोक ओवन के सीनियर मैनेजर परविंदर सिंह महासचिव पद के लिए खड़े हुए थे। उनके सामने श्रीनिवास मारू ने चुनाव लड़ा था। इस चुनाव में लगातार दूसरी बार परविंदर सिंह जीत दर्ज कर महासचिव बने। एम श्रीनिवास को परविंदर सिंह ने 1 हजार 232 से अधिक मतों से हराया। परविंदर सिंह को जहां 1 हजार 536 और एम श्रीनिवास को 304 वोट मिले और एक वोट इनवैलिड हो गया।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

पहले राउंड की मतगणना से ही श्रीनिवास मारू पिछड़ चुके थे। मारू को जहां 20 वोट मिले तो वहीं परविंदर सिंह को 80 वोट मिले थे। इस तरह उन्होंने अंत तक अपनी बढ़त बनाकर रखी। पुरानी कमेटी फिर से बीएसपी ओए के सत्ता पर काबिज हो गई है। एनके बंछोर बतौर अध्यक्ष और अंकुर मिश्र कोषाध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं।

कोक ओवन ब्रांच से प्रदीप मेनन और वीरेंद्र ने जीत हासिल की है। ब्लास्ट फर्नेस से सुनील क्षीरसागर और राधाकिशुन ने जीत हासिल की है। स्टील मेल्टिंग शॉप-3 से निखिल पेठे और दीपांदु सामंता विजयी हुए। एसपी और ओएचपी से संतोष सिंह और सुरेश चंद्र साहू ने चुनाव जीता। डब्ल्यूआरएम से संजय कुमार तिवारी और बलजीत सिंह मान चुनाव ने जीत दर्ज की वहीं मैकेनिकल डिपार्टमेंट से तुषार सिंह और ज्योति प्रकाश शर्मा को जीत हासिल हुई है।

READ MORE  CG Accident: अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे की मौके पर ही मौत, पिता घायल 
Share this