ग्रीन फील्ड्स ट्रस्ट इंडिया आयोजित कर रहा छत्तीसगढ़ के 40 सेंटर्स में कम्पटीटिव एग्जाम | Green Fields Trust India is conducting competitive exam in 40 centers of Chhattisgarh

Share this

भिलाईएक घंटा पहले

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg
  • कॉपी लिंक
एग्जाम देते बच्चे - Dainik Bhaskar

एग्जाम देते बच्चे

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

अगर आपके अंदर हुनर है। आप पढ़ने में काफी अच्छे हैं। तो ग्रीन फील्ड्स ट्रस्ट इंडिया के एग्जाम में अपनी प्रतिभा जरूर दिखाइये। यदि आप इस एग्जाम को पास करेंगे तो जिले के हर टॉप थ्री को नगद स्कालरशिप मिलेगी। साथ ही टॉप 50 रैंक होल्डर्स मेडल व सर्टिफिकेट से सम्मानित किया जाएगा। ग्रीन फिल्ड्स एजुकेशन ट्रस्ट इंडिया संस्था के रीजनल हेड निखिल उपाध्याय ने बताया कि उसकी संस्था समय-समय पर अलग-अलग क्लास में पढ़ने वाले बच्चों का एग्जाम लेती है। इसे स्कॉलर यूनिटी टेस्ट कहा जाता है। इस टेस्ट का आयोजन पिछले साल छत्तीसगढ़ के 40 से अधिक स्कूलों में बनाए गए सेंटरों में हो चुका है। इस परीक्षा में कक्षा पहली से लेकर बारहवीं तक बच्चों ने इस परीक्षा में भाग लिया। इस आयोजन मे बच्चों से सामान्य ज्ञान एवं व लॉजिकल रिजिनिंग के प्रश्न पूछे गए थे। यह परीक्षा हर साल जिला स्तर पर आयोजित की जाती है। इसमें भाग लेने वाले प्रतिभागियों को प्रथम रैंक प्राप्त करने वालें को 10 हजार, द्वितीय स्थान वाले को 5 हजार और तृतीय स्थान वाले को 3 हजार रुपए की स्कालरशिप दी जाएगी। इतना ही नहीं हर जिले से टॉप 50 रैंक होल्डर को मेडल से सम्मानित किया जाता है।

स्कालरिश पाने एग्जाम देते छोटे बच्चे

स्कालरिश पाने एग्जाम देते छोटे बच्चे

29 जनवरी को फिर आयोजित होगी परीक्षा
ग्रीन फिल्ड्स एजुकेशन ट्रस्ट इंडिया 29 जनवरी को फिर से यह एग्जाम आयोजित कर रही है। इस एग्जाम में 100 से अधिक स्कूलों के 6000 से अधिक बच्चे शामिल होंगे। संस्था परीक्षा के लिए रजिस्ट्रैशन भी कर रही है। यदि इसके बारे में कोई जानकारी लेना है या अपना रजिस्ट्रेशन करना है स्कूल प्रंबधन व अभ्यार्थी अपना रजिस्ट्रेशन www.scholarsunity.org पर करके भाग ले सकते हैं।

सेंटर से एग्जाम देकर बाहर निकलती छात्राएं

सेंटर से एग्जाम देकर बाहर निकलती छात्राएं

पिछले साल इन सेंटर्स में आयोजित हुई थी परीक्षा
पिछले साल यह परीक्षा सरस्वती शिशु मंदिर दुर्ग, स्वामी आत्मानंद स्कूल धनोरा, स्वामी आत्मानंद स्कूल खुर्सीपर, स्वामी आत्मानंद स्कूल खमरिया, देव संस्कृति विद्यालय खपरी, करियर पब्लिक स्कूल दुर्ग, अशरफीया आईटी किड्स दुर्ग, अग्रसेन पब्लिक स्कूल रायपुर, श्री जगदीश कुमार दानी हायर सेकंडरी स्कूल रायपुर, उज्जवल पब्लिक स्कूल रायपुर, नोवनिहाल पब्लिक स्कूल रैपर, छत्तीसगढ़ पब्लिक स्कूल रायपुर, स्वामी आत्मानंद स्कूल सरोना, स्वामी आत्मानंद स्कूल भिलाई 3, गवर्नमेंट गर्ल्स स्कूल भिलाई 3, देव संस्कृति पब्लिक स्कूल सूरजपुर, सेंट ज़विर्स स्कूल बिलासपुर सहित 40 स्कूलों में आयोजित की गई थी।
बच्चों को आगे कम्पटीटिव एग्जाम में मिलेगी मदद
संस्था से जुड़े रजत सुराना ने बताया कि स्कूल में बच्चों को आने वाले कम्पटीटिव एग्जाम जैसे बैंक, एसएससी, यूपीएससी, सीजीपीएससी, रेलवे, यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट, कैट मैट सहित अन्य सरकारी परीक्षाओं की तैयारी कराकर छात्रों का भविष्य बेहतर करना हमारा उद्देश्य है। ताकि वे अपना देश व प्रदेश का नाम रोशन करके समाज को नई दिशा दे सकें। जल्द ही इस परीक्षा में भाग लिए हुए प्रतिभागियों को पुरस्कृत भी किया जाएगा। ग्रीन फिल्ड्स एजुकेशन ट्रस्ट इंडिया का हेड ऑफिस गाजियाबाद में है। छत्तीसगढ़ में इसका रिजनल ऑफिस इंदिरा मार्केट दुर्ग में संचालित है।

खबरें और भी हैं…

Share this
READ MORE  छत्तीसगढ़ रायपुर उरकुरा स्टेशन के बीच शालीमार-लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस पर खंभा गिरा, एसी कोच के यात्री घायल