धीरज शर्मा बोले-हम आदिवासी युवाओं को टिकट देंगे, क्षेत्रीय दलों के साथ गठबंधन भी कर सकते हैं | National President of Nationalist Youth Congress reached Bilaspur, said – will give ticket to tribal youth in elections

Share this

बिलासपुर3 घंटे पहले

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg
  • कॉपी लिंक
धीरज शर्मा रविवार को बिलासपुर पहुंचे। - Dainik Bhaskar

धीरज शर्मा रविवार को बिलासपुर पहुंचे।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

छत्तीसगढ़ में 2023 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर राष्ट्रवादी कांग्रेस ने भी तैयारी शुरू कर दी है। यही वजह है कि रविवार को राष्ट्रवादी युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष धीरज शर्मा बिलासपुर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा कि एनसीपी प्रमुख शरद पवार के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव में आदिवासी समाज के युवाओं को मौका देंगे। अगर क्षेत्रीय पार्टी चाहेगी तो उनके साथ गठबंधन करने के बारे में विचार किया जा सकता है।

एनसीपी नेता धीरज ने कहा कि वर्तमान समय पूरे देश में युवाओं की स्थिति खराब है। हर घर में डिग्रीधारी युवा बेरोजगार बैठे हैं। वे अपने भविष्य की चिंता कर रहे हैं। साम्प्रदायिक ताकत देश को तोड़ रही है। महाराष्ट्र राज्य में शरद पवार जी ने हमेशा विकास की बात करते हैं। महाराष्ट्र उदाहरण है। उनके नेतृत्व में सभी युवाओं को रोजगार दिया गया। कोई व्यक्ति दूसरे राज्य काम करने नहीं गया।

बेरोजगारी व महंगाई को लेकर बड़े आंदोलन करेंगे

एनसीपी नेता धीरज ने कहा कि देश मे बेरोजगारी और महंगाई हावी है। आने वाले समय मे जल्द ही एनसीपी के नेतृत्व में उग्र आंदोलन किया जाएगा। शिक्षित युवाओं के लिए सड़क पर उतरेंगे। महंगाई के कारण गरीब परिवार की आर्थिक स्थिति खराब है। रोजगार खत्म हो चुका है। अपने परिवार के खर्च उठाने में असमर्थ हैं। छत्तीसगढ़ में जितने भी राजनीतिक दल हैं। उनके द्वारा युवाओं और महिलाओं के लिए कुछ नहीं किया गया। एनसीपी राज्य के उत्थान करने के लिए काम करेगी।

युवा महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे

वहीं छत्तीसगढ़ राष्ट्रवादी युवा कांग्रेस के निलेश विश्वास ने कहा कि एनसीपी लोगों के हितों को लेकर निरंतर आंदोलन करती रही है। उसी का परिणाम है कि युवा उनसे जुड़ रहे हैं। संगठन प्रभारी संजय चौहान ने कहा की राष्ट्रीय अध्यक्ष के आगमन से युवाओं में उत्साह की लहर है। आने वाले चुनाव में युवा महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

खबरें और भी हैं…

Share this
READ MORE  थाने में फीडबैक के लिए लगाए क्यूआर कोड के जरिए इस तरह की बातें सामने आई | Such things came to light through the QR code installed for feedback in the police station.