स्कूल में पैग बना शराब पीने वाले शिक्षक को जिला शिक्षा अधिकारी ने किया सस्पेंड

Share this

दुर्ग न्यूज़, 1 मार्च। छत्तीसगढ़ के मस्तूरी विकासखंड के मचहा शासकीय प्राथमिक शाला के सहायक शिक्षक का स्कूल में शराब पीते वीडियो वायरल होने पर जिला शिक्षा अधिकारी ने कड़ा एक्शन लिया है। जिला शिक्षा अधिकारी ने शराबी सहायक शिक्षक संतोष कुमार केंवट को सस्पेंड कर दिया है। वहीं बीईओ की शिकायत पर पचपेड़ी पुलिस ने शिक्षक के खिलाफ FIR भी दर्ज किया है। आपको बता दें कि, मस्तूरी विकासखंड के मचहा शासकीय प्राथमिक शाला में पदस्थ सहायक शिक्षक 28 फरवरी के दिन शराब के नशे में स्कूल आया।

 

इसके बाद उसने प्रधान पाठिका एवं स्टाफ के सामने टेबल पर चखना और शराब की बोतल रख दिया। शिक्षक की इस करतूत का वहां मौजूद किसी ने वीडियो वायरल कर दिया। स्कूल में शराब पीने का वीडियो वायरल होने के बाद शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया। जानकारी मिलने पर डीईओ टीआर साहू ने बीईओ अश्विनी वैष्णव को मामले की जांच के लिए भेजा।

 

 

जांच पूरी होने के बाद 29 फरवरी को डीईओ टीआर साहू ने शिक्षक संतोष केंवट को निलंबित कर दिया है। वही बीईओ की शिकायत के बाद शराबी सहायक शिक्षक पर धारा 186, 36 च के तहत जुर्म दर्ज किया गया है। हालांकि अभी तक उसकी गिरफ़्तारी नहीं हुई है।

 

2 प्रधानपाठक, 2 शिक्षक सस्पेंड

 

जशपुर जिला पंचायत सीईओ अभिषेक कुमार ने शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला कोदोपारा के प्रधान पाठक विराजन राम, जयकिशोर कुजूर और शिक्षक एलबी हेमंत कुजूर एवं सहायक शिक्षक एलबी रविशंकर गुप्ता को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया है।

इन पर अध्यापन कार्य नहीं कराने, विद्यालय में अनियमित उपस्थिति, विद्यालय आने के उपरांत उपस्थिति पंजी में हस्ताक्षर उपरांत विद्यालय से अन्यत्र चले जाने एवं नियमित रूप से मद्यपान का सेवन कर विद्यालय आने का आरोप प्रथमदृष्ट्या सही पाया गया है। संबंधितों के उक्त कृत्य छ.ग. सिविल सेवा (आचरण) नियम 1965 के नियम 03 एवं नियम 23 के सर्वथा विपरीत है, जो कदाचरण की श्रेणी में आता है। इन्हें छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 के नियम 9 के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है।

READ MORE  नाटू नाटू' पर यूपी पुलिस का ट्वीट वायरल
Share this