नेहरू नगर ब्रिज पर दो-दो बित्ते के गड्ढे विधायक ने खुद नापे, किया अधिकारी को फोन, कहा – सुपरविजन टीम कर क्या रही है…?

Share this

दुर्ग न्यूज़, 6 मार्च। नेहरू नगर में एक ब्रिज है, उसका हमारे शासनकाल में 2017 के लास्ट में टेंडर हुआ था, भूमि पूजन उसका कांग्रेस की सरकार ने किया और वो बनकर तैयार हुआ। डेली न्यूज पर चल रहा है कि उस पर गड्ढे हैं, काफी जगह राड निकल गए हैं, कोई बड़ी दुर्घटना कभी भी हो सकती है।‌ मैं चाहता हूं कि इसको इस हफ्ते ठीक कर लिया जाए। पिछले दो दिन पहले स्कूटी में जाने वाले कुछ बुजुर्ग लोग गिर गए थे। इसे खुद को संज्ञान लेना चाहिए, सुपरवाइजर, इंजीनियर जितने अधिकारी आपके अंडर में हैं, वो सारे लोग क्या सुपरविजन करते हैं। जब कोई न्यूज चैनल हमको दिखाए तभी हम ठीक करेंगे क्या…? ऐसा नहीं होना चाहिए। जल्द इसे ठीक कर लिया जाए, यह आदेश आज वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन ने ब्रिज के अधिकारी को दिए हैं।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

Share this
READ MORE  17 शवों का एक साथ अंतिम संस्कार, 11 लोग एक ही परिवार के, दो बेटियों की ससुराल में उठी अर्थी