PM मोदी ने 10 नई वंदे भारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी, 85 हजार करोड़ की रेल परियोजनाओं का किया उद्घाटन

Share this

दुर्ग न्यूज़, 12 मार्च। देश के बुनियादी ढांचे को बढ़ावा देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज 85,000 करोड़ रुपये से ज्यादा की कई रेलवे परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। साथ ही 10 वंदे भारत ट्रेनों से झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इन सभी परियोजनाओं की शुरुआत पीएम मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए की। वहीं रायपुर रेल मंडल के 18 वन स्टेशन वन प्रोडक्ट का शुभारंभ किया गया। रायपुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों के शुभारंभ कार्यक्रम में राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और मंत्री टांकराम वर्मा समेत अन्य शामिल हुए।

 

छत्तीसगढ़ रेलवे को मिली ये सौगात

 

रायपुर रेल मंडल के 18 वन स्टेशन वन प्रोडक्ट (एक स्टेशन एक उत्पाद) स्टॉल, भिलाई मेमू कार शेड का विस्तार, दुर्ग कोचिंग डिपो पिटलाइन का अपग्रेडेशन, रायपुर, दुर्ग, भिलाई मेमू कार शेड, दल्लीराजहरा, भानुप्रतापपुर, भाटापारा, बिल्हा रेलवे स्टेशनों पर ‘वोकल फॉर लोकल’ दृष्टिकोण को बढ़ावा देने, स्थानीय, स्वदेशी उत्पादों के लिए बाजार प्रदान करने और हाशिए पर रहने वाले समाज के वर्गों के लिए अतिरिक्त आय के अवसर पैदा करने के उद्देश्य से “वन स्टेशन वन प्रोडक्ट” (ओएसओपी) OSOP योजना का लोकार्पण किया गया।

 

कार्यक्रम में राज्यपाल विश्व भूषण हरिचंदन ने अपने उद्बोधन में कहा कि प्रधानमंत्री आज देश के विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास कर रहे हैं। वंदे भारत ट्रेन का भी शुभारंभ कर रहे हैं। तेजी से रेलवे आगे बढ़ रहा है। वंदे भारत ट्रेन का चलना इसका उदाहरण है। रेलवे देश की जीवनरेखा है। भारत का रेलवे तेजी से सुधार कर रोजगार का सृजन भी कर रहा है।

READ MORE  शपथ ग्रहण : विष्णु देव साय को राज्यपाल ने दिलाई मुख्यमंत्री पद की शपथ, अरुण साव और विजय शर्मा बनाए गए डिप्टी सीएम

 

वहीं सीएम विष्णुदेव साय ने अपने उद्बोधन में कहा कि आज पूरे देश के लिए और छत्तीसगढ़ के लिए बहुत बड़ा दिन है। 85 हजार करोड़ की लागत से 6 हजार परियोजनाओं का लोकार्पण और भूमिपूजन कर रहे हैं। उन्होंने पीएम मोदी का आभार वक्त किया। 10 वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना कर रहे हैं। आज यात्री सुविधाओं में बहुत बड़ा सुधार हुआ है। वर्ष 24-25 के बजट में 6 हजार 800 रूपए प्राप्त हुए हैं। रायपुर मंडल के 18 वन नेशन काम हुआ है।

Share this