दंतैल हाथी ने शादी से लौट रहे ग्रामीण को कुचलकर मार डाला

Share this

दुर्ग न्यूज़ (जशपुर), 17 मार्च। छत्तीसगढ़ के जशपुर वन मंडल में फिर से हाथी उत्पात मचा रहे हैं। बीती देर रात दंतैल हाथी ने एक ग्रामीण को कुचलकर मार डाला। जबकि उसके दूसरे साथी ने भागकर जान बचाई। इस घटना से ग्रामीण दहशत में हैं। घटना की सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। ये घटना पसिया गांव की है।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

 

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

जानकारी के अनुसार, बगीचा वन परिक्षेत्र के पसिया गांव में दो ग्रामीण देर रात शादी समारोह से घर लौट रहे थे। तभी दोनों पर हाथी ने अचानक से हमला कर दिया। इस दौरान हाथी के हमले से एक ग्रामीण खिलेश्वर नागवंशी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दूसरे ग्रामीण ने भाग कर अपनी जान बचाई।

Share this
READ MORE  मैं कोई संत नहीं, देश में लोगों के हों तीन बच्चे, बताया किस पार्टी को करते हैं सपोर्ट | Pandit Dhirendra Krishna of Bageshwar Dham in Raipur religious controversy