

शासकीय नौकरी में मिलेगी प्राथमिकता

दुर्ग न्यूज़, 27 मार्च। एसआर हाॅस्पिटल एण्ड रिसर्च सेन्टर चिखली दुर्ग में छ.ग शासन द्वारा मान्यता प्राप्त पैरामेडीकल टेक्नीशियन कोर्स में एडमिशन की अन्तिम तिथि 30 मार्च 2024 तक है। छ.ग. पैरामेडीकल काउन्सिल द्वारा 31 दिसम्बर 2023 प्रवेश तिथि को बढ़ाकर 30 मार्च 2024 किया गया है। छत्तीसगढ़ पैरामेडिकल काउन्सिल द्वारा इस सत्र में 3 माह का अतिरिक्त समय विद्यार्थियों को एडमिशन हेतु प्रदान किया गया है।
एसआर हाॅस्पिटल चिखली दुर्ग में एक्स रे टेक्नीशियन, आपरेशन थियेटर टेक्नीशियन व पैथोलाॅजी लैब टेक्नीशियन कोर्स की कुल 80 सीटे है। जिसमें सीमित सीटे रिक्त हैं।
एस.आर.हाॅस्पिटल के मेडीकल सुप्रीटेन्डेन्ट डॉ एसपी केसरवानी ने पैरामेडिकल टेक्निशियन कोर्स के बारे मे बताया कि इस कोर्स मे 12 वी बायो ग्रुप से उत्तीर्ण छात्र – छात्राएं ही प्रवेश ले सकते है। उन्हें स्वयं के 180 बिस्तरों के अस्पताल में प्रेक्टीकल कराया जाएगा।
हाॅस्पिटल के मेडीकल एजुकेशन इंचार्ज व प्रिंसीपल विजय गवान्डे ने बताया कि यह छ.ग शासन का एकमात्र पैरामेडीकल टेक्नीशियन सर्टीफिकेट कोर्स है जिसका पंजीयन छ.ग पैरामेडिकल काउन्सिल में होता है जिससे भविष्य में शासकीय नौकरी में आवेदन करने की पात्रता होती है। कोर्स की अवधि 1 वर्ष की है। साथ ही हाॅस्टल व मेस, लायब्रेरी व अन्य सुविधाएं भी उपलब्ध है।
अस्पताल के चेयरमेंन संजय तिवारी ने बताया कि पाठयक्रम समापन के पश्चात सभी स्टूडेन्ट को रोजगार प्रदान कराया जाएगा एवंं मेडीकल क्षेत्र मे भविष्य बनाने हेतु पैरामेडीकल टेक्नीशियन कोर्स में एडमिशन लेकर अवसर का लाभ उठाने अपील की है।
