हैदराबाद में भारी बारिश: दीवार गिरने से 4 साल के मासूम समेत 7 लोगों की मौत

Share this

दुर्ग न्यूज़ (हैदराबाद), 8 मई। हैदराबाद के बाचूपल्ली इलाके में भारी बारिश के कारण एक निर्माणाधीन भवन की दीवार गिरने से चार साल के एक बच्चे समेत 7 लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। बाचूपल्ली पुलिस के अनुसार घटना मंगलवार रात की है और इसमें मारे गए लोग ओडिशा तथा छत्तीसगढ़ के रहने वाले प्रवासी श्रमिक थे।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

पुलिस ने बताया कि बुधवार सुबह खुदाई करने वाली मशीन की मदद से मलबे से उनके शव निकाले गए। हैदराबाद और तेलंगाना के अनेक हिस्सों में मंगलवार को भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। शहर में कई जगहों पर जलभराव की वजह से यातायात अवरुद्ध रहा। ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम के अधिकारियों के अनुसार आपदा राहत बल (डीआरएफ) के दलों को पानी निकालने और रास्तों पर गिरे हुए पेड़ों को हटाने के काम पर लगाया गया है। मृतकों के संबंध में विस्तृत जानकारी नहीं मिल पाई है।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

Share this
READ MORE  मणिपुर में फिर से हालात बेकाबू, भीड़ ने CM के पैतृक निवास पर किया हमला