दुर्ग न्यूज़, डोंगरगढ़ 8 जून। लोकसभा चुनाव के परिणाम आने के बाद छत्तीसगढ़ में ईडी (केंद्रीय प्रवर्तन निदेशालय) एक बार फिर से एक्टिव हो गई है। ED ने आज शनिवार को रायपुर और राजनांदगांव जिले के धर्म नगरी डोंगरगढ़ में दबिश दी है। ईडी ने मां बम्लेश्वरी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष और डोंगरगढ़ राइस मिल एसोसिएशन के अध्यक्ष मनोज अग्रवाल के रायपुर और डोंगरगढ़ स्थित ठिकानों पर छापेमार कार्रवाई की है।
डोंगरगढ़ राइस मिल एसोसिएशन के अध्यक्ष मनोज अग्रवाल के रायपुर निवास पर ईडी की कार्रवाई जारी है।बता दें, ED ने कस्टम मिलिंग मामले में मनोज अग्रवाल के ठिकानों पर रेड कार्रवाई की है। मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष के घर पर सुबह 5 बजे से ईडी की छापेमार कार्रवाई जारी है।
मनोज अग्रवाल के डोंगरगढ़ स्थित निवास पर सुबह 5 बजे से ईडी की छापेमार कार्रवाई जारी है।
ईडी ने दो अलग-अलग गाड़ी में पहुंचकर मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष मनोज अग्रवाल के ठिकाने पर रेड कार्रवाई की है। फिलहाल ईडी की कार्रवाई जारी है।
बता दें, बीते दिनों ईडी ने प्रदेश के कई कारोबारियों के ठिकानों पर छापेमारी की है। पिछले हफ्ते में रायपुर में 2 जगह, दुर्ग में 2 जगह और खरोरा में 1 जगह ईडी ने छापेमारी की। इसके बाद आज कस्टम मिलिंग घोटाला में मनोज अग्रवाल के रायपुर और डोंगरगढ़ के ठिकानों पर सुबह से ही रेड कार्रवाई जारी है।
