साइबर ठगी: अश्लील फोटो और वीडियो वायरल करने के नाम पर डॉक्टर को लगाया 5 लाख का चूना

Share this

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में साइबर ठगों ने डॉक्टर को ठगी का शिकार बनाया है। डॉक्टर को अश्लील फोटो और वीडियो भेजकर 5 लाख रुपए लूट लिए। प्रकरण के अनुसार एक युवती ने सबसे पहले डॉक्टर को फेसबुक पर फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी, इसके बाद मोबाइल नंबर लेकर व्हाट्सएप पर वीडियो कॉल कर डॉक्टर को झांसे में लिया और अश्लील फोटो भेजकर ब्लैकमेल किया है। इतना ही नहीं फर्जी पुलिस अधिकारी बनकर बचाने के नाम पर भी ठगी की गई है। इस घटना के बाद पीड़ित डॉक्टर ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। यह पूरा मामला गांधीनगर थाना क्षेत्र का है।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

शिक्षक भी ठगी का शिकार

एक तरफ गौरेला-पेंड्रा-मरवाही पुलिस साइबर ठगों से लोगों को जागरूक करने के लिए साइबर पाठशाला जैसे जागरूकता अभियान चला रही है। वहीं दूसरी तरफ शिक्षित लोग भी इस साइबर ठगी का शिकार हो रहे हैं। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में शिक्षक पीयूष विश्वकर्मा से लाखों की ठगी की ग‌ई। गौरेला के रहने वाले शिक्षक पीयूष विश्वकर्मा को उनके व्हाट्सएप पर एक अंजान नंबर से मैसेज आया। मैसेज में Induslnd credit card.apk नाम का फाईल भेजकर उसे डाउनलोड कराया गया। फिर व्हाट्सएप वाईस कॉलिंग के जरिए कहा कि, आपके ICICI बैंक का क्रेडिट कार्ड का एक लाख रुपये का लिमिट समाप्त हो रहा है, जिसे रिनूअल कराना है। इसके लिए आपको आपकी स्क्रीन शेयर करना होगा। जैसे ही शिक्षक विश्वकर्मा ने अपनी स्क्रीन शेयर की उसके कुछ देर बाद ही उनके एकाउंट से करीब 4 लाख रुपये ट्रांसफर कर लिए।

Share this
READ MORE  दुर्ग में विशेष लोक अदालत कल, चेक बाउंस प्रकरणों का होगा आपसी समझौते से निराकरण