साइबर फ्राॅड के 4 अंतरराज्यीय आरोपी जामताड़ा से गिरफ्तार

Share this

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

छत्तीसगढ़ के 25 जिलों में दर्ज हैं 321 मामले 

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

जशपुर जिले के थाना कासाबेल, पत्थलगांव एवं सिटी कोतवाली में दर्ज हैं अपराध 

जशपुर। कांसाबेल पुलिस में दर्ज शिकायत अनुसार प्रार्थी लक्ष्मण गर्ग ने रिपोर्ट दर्ज करायी कि 26 म‌ई 2023 को उसकी पुत्री के मोबाइल नंबर 9466XXXXXX पर मोबाइल नंबर 9544 XXXXXX से काॅल आया और उसने बताया कि स्पीड पोस्ट से काॅल है, आपने जो सामान मंगाया है उसके बारे में डिटेल पता और सामान के बारे में जानकारी दी और बोला कि 5 रुपए ट्रांसफर कीजिए तभी वह एक्टिवेट होगा नहीं तो सामान वापस चला जाएगा। प्रार्थी की पुत्री बोली कि डिलीवरी बॉय आएगा तो 5 रुपए दे दूंगी तो उसने फिर कहा कि बिना ट्रांसफर किए सिस्टम एक्टिवेट नहीं होगा। सामान डिलीवरी नहीं हो पाएगा तब प्रार्थी की पुत्री द्वारा उसके भेजे गए लिंक पर 5 रुपए ट्रांसफर गूगल पे UPI की थी। इसी दिनांक को प्रार्थी की पुत्री को पता चला कि अज्ञात व्यक्ति द्वारा उसके खाते से 49,971 रुपए ऑनलाइन ट्रांसफर कर ठगी किया गया है। उक्त रिपोर्ट पर थाना कांसाबेल में अपराध क्रमांक 72/2023 धारा 420 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

ऑनलाइन फ्राड होने से घटना की जानकारी सायबर अपराध पोर्टल में भी अपलोड किया गया था तथा अज्ञात आरोपी पतासाजी थाना कांसाबेल टीम एवं सायबर सेल में तैनात एक्सपर्ट अधिकारियों द्वारा की जा रही थी।

साथ ही पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जशपुर अनिल सोनी द्वारा प्रकरण की माॅनीटरिंग की जा रही थी। उनके द्वारा लगातार दिशा-निर्देश दिये जा रहे थे। इसी दौरान ज्वाइंट, सायबर क्राइम कोआर्डिनेशन यूनिट द्वारा जानकारी प्राप्त हुई कि सायबर क्राइम में शामिल आरोपियों को जामताडा सायबर थाना द्वारा सायबर थाना जामताडा के अपराध क्रमांक 05/2024 धारा 412, 419, 420, 467, 468, 471, 120बी भादवि 66 बी, 66सी, 66डी, 84 सी आईटी एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया है जो जामताडा जेल में निरूध्द है, उक्त जानकारी प्राप्त होते ही पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह द्वारा तत्काल पुलिस टीम गठित कर जामताडा के लिए रवाना किया गया। जहां से आरोपियों को प्रोडक्शन वारंट पर लाया गया एवं न्यायालय बगीचा के समक्ष प्रस्तुत कर गिरफ्तार कर 15 दिन के न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। गिरफ्तार किये गये आरोपी

READ MORE  एसीआई की बड़ी उपलब्धि: कोरोनरी ऑर्बिटल एथेरेक्टोमी पद्धति से हृदय रोगियों का किया उपचार

1 अनवर अंसारी मिया ग्राम शहरपुरा थाना जामताडा जिला जामताडा, 2. जमशेद मिया ग्राम घोपवाद थाना करमाटांड जिला जामताडा, 3. अख्तर अंसारी ग्राम शहरपुरा थाना जामताडा, 4. तय्युब अंसारी ग्राम शहरपुरा थाना जामताडा झारखंड है। इनमें से किसी भी आरोपी द्वारा कक्षा 8 वीं से पढाई नहीं की गई है। ज्वाईंट सायबर क्राईम को ऑर्डिनेशन के रिकार्ड के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य में कुल 321 प्रकरणों में लाखों-करोड़ों रुपए की ठगी कर अपराध को अंजाम दिया गया है जिसमें जाॅंच की जा रही है। गिरफ्तार सायबर ठगों द्वारा छत्तीसगढ़ के 25 जिलों में कुल 321 साइबर फ्राॅड शिकायत की जांच की जा रही है।

Share this