लखनऊ में झोपड़ी में घुसा डंपर, दंपती और उनके दो बच्चों की मौत, आठ माह की गर्भवती थी महिला

Share this

लखनऊ। अयोध्या हाइवे पर बीबीडी थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात बड़ा हादसा हुआ। एक डंपर अनियंत्रित होकर हाइवे किनारे एक झोपड़ी में घुस गया। झोपड़ी में सो रहे दंपति और उनके दो बच्चों को रौंद दिया। चारों की मौके पर मौत हो गई। महिला आठ माह की गर्भवती थी। दंपती की एक 7 साल की बेटी बाल-बाल बची।

बाराबंकी के जैतपुर निवासी उमेश (35) टाइल्स कारीगर थे। वह अयोध्या हाइवे किनारे झोपड़ी डालकर पत्नी नीलम (32) देवी, बेटे गोलू (4), सनी(13) और बेटी वैष्णवी के साथ रहते थे। बीती रात पूरा परिवार झोपड़ी में सो रहा था। रात करीब एक बजे एक डंपर अनियंत्रित होकर झोपड़ी में घुस गया। हादसे में उमेश, नीलम, गोलू और सनी की मौत हो गई। केवल वैष्णवी बची है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। डंपर चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। नीलम आठ माह की गर्भवती थीं। उनके भतीजे धरम सिंह ने एफआईआर दर्ज कराई है।

Share this
READ MORE  “स्वतंत्रता दौड़”: युवाओं में दिखा देशभक्ति का जोश