स्वास्थ्य से खिलवाड़: क्लर्क चला रहा था अवैध क्लीनिक, स्वास्थ्य विभाग ने किया सील

Share this

बिलासपुर। न्यायधानी में राजस्व व स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अवैध क्लीनिकों पर कार्रवाई की है। कोटा में देर रात तक चली कार्रवाई में जांच के बाद 4 क्लीनिक को सील कर दिया गया। इनमें टेंगनमाड़ा में दीपक गुप्ता की क्लीनिक और करगी कला के चिरंजीत विश्वास क्लीनिक के साथ ही कोटा में संचालित विश्वास क्लीनिक और मरावी क्लीनिक शामिल हैं।

जानकारी के मुताबिक, मरावी क्लीनिक का संचालक देवशंकर मरावी है, जो शासकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोटा में क्लर्क पद पर कार्यरत है। कलेक्टर अवनीश शरण ने इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रखने के निर्देश दिए हैं।

कोटा एसडीएम युगल किशोर उर्वशा के नेतृत्व में राजस्व और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने छापामार शैली में दबिश देकर कार्रवाई की है। कोटा में गुरुद्वारा के पीछे संचालित मरावी क्लीनिक और महाशक्ति चौक में संचालित विश्वास क्लीनिक की जांच की गई। दोनों ही क्लीनिक में भारी मात्रा में एलोपैथी दवाइयां और इंजेक्शन पाए गए। मौके पर जांच के दौरान मरीजों की लंबी कतार देखी गई। विश्वास क्लीनिक में इलाज कराने आए धनरास के ग्रामीण विशंभर सिंह को कुल 713 रुपए की दवाई देकर 1300 रुपए वसूला गया, जिसे तहसीलदार ने वापस कराया।

Share this
READ MORE  भिलाई नगर रेलवे बस्ती में साफ पेयजल नहीं, गंदगी से बढ़ रही बीमारियां