वायनाड भूस्खलन अपडेट: अब तक 93 की मौत, 128 घायल, सेना-NDRF रेस्क्यू में जुटीं; राज्य में दो दिन का शोक 

Share this

वायनाड। केरल के वायनाड जिले में मेप्पाडी के पास पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन से अब तक 93 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 128 घायल हैं। वहीं सैकड़ों लोगों के फंसे होने की आशंका है। स्थानीय आपदा मोचन बल के जवान राहत और बचाव कार्य चला रहे हैं। बारिश के कारण कठिन चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। भारतीय वायुसेना ने वायनाड में आपदा राहत दल तैनात किया है, जहां आज हुए भूस्खलन में 93 लोगों की मौत हो गई।

नीलांबुर तालुक अस्पताल लाए गए मृतकों के शव

केरल के वायनाड में आज हुए भूस्खलन में मारे गए लोगों के शव नीलांबुर तालुक अस्पताल लाए गए। कुल 93 शव बरामद किए गए हैं।घायल 128 लोगों का अलग-अलग अस्पतालों में इलाज जारी है। केरल के वायनाड में भारतीय सेना, एनडीआरएफ का चूरलमाला क्षेत्र में बचाव अभियान जारी है।

केरल में दो दिनों के लिए शोक

वायनाड में भूस्खलन के बाद हुई भीषण तबाही में बड़ी संख्या में लोगों की मौत के बाद राज्य सरकार ने राज्य में दो दिनों के लिए शोक की घोषणा की है। वहीं केरल राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के सचिव शेखर कुरियाकोस ने कहा, बचाव कार्य युद्ध स्तर पर जारी है और हमारे पास पर्याप्त बल हैं। एनडीआरएफ को पहले से ही तैनात कर दिया गया है, उनकी तीन टीम के साथ ही अग्निशमन और बचाव की 10 टीमें, 200 नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवक काम कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि हमने NDRF की चौथी टीम, रक्षा सुरक्षा पुलिस की दो टीमें और नौसेना की एक नदी पार करने वाली टीम को यहां भेजने का अनुरोध किया है। हमने सेना से इंजीनियरिंग टास्क फोर्स के लिए भी अनुरोध किया है। हमारे पास इन सैनिकों को ले जाने के लिए विमान तैयार हैं।

READ MORE  Pushpa 2: रिलीज से पहले ही अल्लू अर्जुन की चांदी, फिल्म ने कमा लिए 900 करोड़
Share this