जशपुरनगर में हाथियों का आतंक, 4 लोगों को कुचलकर मार डाला, मृतकों में एक ही परिवार के तीन शामिल

Share this

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

जशपुरनगर। हाथी समस्या से जूझ रहे जशपुर जिले में शुक्रवार और शनिवार की मध्य रात बड़ी घटना हो गई। दल से अलग होकर भटक रहे दंतैल ने कच्चे मकान को निशाना बनाया। कच्चे मकान को दाँत से गिराने के दौरान जान बचाने के लिए भाग रहे परिवार के तीन लोगो को कुचल दिया। चीख पुकार सुनकर मौक़े पर सहायता के लिए पहुँचे पड़ोसी को भी दंतैल ने कुचल दिया।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

कच्चे मकान को बनाया निशाना

घटना जिले के बगीचा नगर पंचायत के वार्ड क्रमांक 9 की है। जानकारी के अनुसार मध्य रात्रि लगभग 9 बजे हाथी यहाँ पहुंचा था। हाथी ने रामकेश्वर सोनी के कच्चे मकान को निशाना बनाया। उस समय रामकेशवर सोनी परिवार सहित सो रहे थे। दंतैल ने जैसे ही घर के दीवार को गिराया,उनकी नींद खुली तो सामने हाथी खड़ा हुआ था। हाथी को देखकर जान बचाने के लिए रामकेश्वर परिवार सहित बाहर भागने का प्रयास किया। इसी दौरान हाथी ने रामकेशवर सोनी 35 वर्ष, उसकी बेटी रविता सोनी 9 वर्ष और छोटे भाई अजय सोनी 25 वर्ष को कुचल कर मार डाला। चीख पुकार सुनकर सहायता के लिए पहुँचे पड़ोसी अश्वनी कुजूर को भी हाथी ने सूंड से खींच कर पैरो से कुचल दिया।

पूरे क्षेत्र में डर का वातावरण

घटना के बाद पूरे क्षेत्र में डर का वातावरण बना हुआ है। उल्लेखनीय है कि बीते 25 दिनों में हाथी के हमले की अलग-अलग घटना में 9 लोगो की जान चुकी है। बगीचा से पहले जिले के तपकरा रेंज के रांपाडांड में हाथी ने दो सगे भाइयों को कुचल कर मार दिया था।

READ MORE  जय प्रकाश यादव भाजपा से 6 साल के लिए निष्कासित

गरियाबंद में झरझरा वाटर फॉल पर अचानक पहुंचे 3 दंतेल हाथी, मचा हड़कंप, जान बचा कर भागे पर्यटक

इधर गरियाबंद जिले के झरझरा वाटर फॉल के पास मंदिर पर अचानक तीन दंतेल हाथी पहुंच गए। इससे वहां मौजूद पर्यटकों में हड़कंप मच गया।

दंतेल हाथियों को झरझरा वाटरफॉल पर आते देख पर्यटक अपनी जान बचाने के लिए वाहन वहीं छोड़कर भागे। मौके पर मौजूद लोगों ने जैसे तैसे हाथियों से अपनी जान बचाई। फिलहाल आस पास के पूरे गांव में ग्रामीण हाथियों की मौजूदगी से दहशत में हैं।

जानकारी के अनुसार, जंगली हाथियों ने जिले के फिंगेश्वर और पाण्डुका वन परिक्षेत्र में डेरा जमाया है। वे आस पास के गांवों में घुसकर मकानों और फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। वन विभाग ने ग्राम फुलझर, मुरमुरा, सांकरा सहित कई गांवों में हाथियों के खतरे का हाई अलर्ट जारी किया है।

Share this