एसआर हॉस्पिटल एवं पैरामेडीकल कालेज द्वारा आरजे कर मेडीकल कालेज कोलकाता में हुई घटना के विरोध में राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन

Share this

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

रैली निकाल कर तहसीलदार एवं चौकी प्रभारी को सौपा ज्ञापन

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

दुर्ग। एसआर हॉस्पिटल एण्ड रिर्सच सेन्टर व एसआर पैरामेडीकल कॉलेज एवं एसआर वोकेशनल ट्रेनिंग प्रोवाइडर चिखली दुर्ग के स्टाफ व स्टूडेन्ड द्वारा आरजे कर मेडिकल कॉलेज कोलकाता में महिला प्रशिक्षु डॉक्टर के साथ हुई दुखद घटना के विरोध में शांतिपूर्ण रैली का आयोजन मंगलवार को किया गया। रैली एसआर हॉस्पिटल चिखली दुर्ग से प्रारंभ हुई एवं समापन पुलिस चौकी जेवरा सिरसा दुर्ग में हुआ। उक्त अमानवीय घटना के विरोध में संस्थान के प्रतिनिधियों द्वारा तहसीलदार एवं पुलिस चौकी प्रभारी जेवरा सिरसा को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा गया। इस घटना में संलग्न दोषियों को कड़ी सजा दिलाने एवं महिलाओं व डॉक्टरों की सुरक्षा हेतु नए कठोर कानून बनाने की मांग की गई है।

रैली मे गाजीपुर से प्रवास पर आए जितेन्द्र नाथ मिश्र संस्था के चेयरमैन संजय तिवारी, डॉ एसपी केसरवानी मेडीकल सुपरिटेन्डेन्ट विजय गवांदे ( प्राचार्य ) दीप शिखा जेएन पांडेय, अभिनव गुप्ता, राजेश त्रिपाठी रामचंद्र देशमुख पदुम महाराणा जाकिर हुसैन आशीष गोस्वामी एवं पैरामेडिकल कॉलेज के स्टूडेंट्स अविनाश विवेक सुधांशु प्रशांत खिलेन्द्र गणेश आर्यन युवराज स्वराज दिलशाद सुरेश अमन अनिशा युक्ता महिमा श्रीमती इशिका रोशनी लोकेश स्वाति जयंती विनीता यशस्वी चन्द्र किरण प्रीति वर्षा रामेश्वरी टिकेश्वरी डुमेश्वरी सिमरन, चन्द्रकला लोकेश्वरी भामेश्वरी पूजा पुष्पलता व अन्य स्टाफ व स्टूडेन्टस उपस्थित थे।

Share this
READ MORE  इबोला वायरस को लेकर दुर्ग अलर्ट, तीन अंतर्राष्ट्रीय यात्री आइसोलेशन में