तहसीलदार नीलमणि सस्पेंड, राजस्व मंत्री पर लगाया था पैसे लेकर ट्रांसफर करने का आरोप

Share this

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले के एक तहसीलदार को मंत्री के खिलाफ बयान देना भारी पड़ गया। राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा पर आरोप लगाने वाले सिमगा के तहसीलदार नीलमणि दुबे को सस्पेंड कर दिया गया है। राजस्व आपदा प्रबंधन विभाग के अवर सचिव ने आदेश जारी किया है।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

 

दरअसल सिमगा के तहसीलदार नीलमणि दुबे ने तहसीलदार संघ के अध्यक्ष को राजस्व मंत्री के खिलाफ सार्वजनिक रूप से मीडिया में बयान दिया था। जिसमें उन्होंने मंत्री पर ट्रांसफर पोस्टिंग में पैसे लेने का आरोप लगाया था। वहीं अब तहसीलदार पर एक्शन लेते हुए उन्हें निलंबित कर दिया है। आदेश में कहा गया है कि नीलमणि दुबे ने शासन के खिलाफ मीडिया में बयान दिया है। आदेश में कहा गया है कि तहसीलदार का आचरण छत्तीसगढ़ सिविल सेवा अधिनियम का उल्लंघन है। इस कारण उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जा रहा है।

एम‌एम‌ए रहेगा मुख्यालय

राजस्व मंत्री पर नीलमणी दुबे ने ट्रांसफर पोस्टिंग में पैसे लेने का आरोप लगाया था। उन्होंने कहा था कि मंत्री के निजी बंगले में नतमस्तक होने वाले अधिकारियों को मनचाही पोस्टिंग दी गई है, जिसमें कोई निश्चित मापदंड नहीं अपनाया गया है। फ़िलहाल निलंबन अवधि में तहसीलदार को मोहला मानपुर अम्बागढ़ चौकी मुख्यालय में पदस्थ किया गया है।

Share this
READ MORE  शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा को 60 करोड़ के धोखाधड़ी मामले में लुकआउट नोटिस