लोहारीडीह कांड: IG की बड़ी कार्रवाई, पूरा थाना लाइन अटैच, एक ASI और महिला आरक्षक सस्पेंड, DSP का ट्रांसफ़र 

Share this

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

कवर्धा। छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले के लोहारीडीह कांड को लेकर राजनांदगांव रेंज के आईजी दीपक कुमार झा ने बड़ी कारवाई की है। रेंगाखार थाना के प्रभारी सहित पूरे 23 स्टॉफ को लाइन अटैच कर दिया गया है। इसके साथ ही झलमला थाना में पदस्थ एएसआई कुमार मंगलम और महिला आरक्षक को ग्रामीणों के साथ पिटाई के आरोप में निलंबित और डीएसपी का ट्रांसफर किया गया है। पुलिस की नई टीम अब इस मामले की जांच करेगी। रेंगाखार थाने में नए स्टॉफ की नियुक्ति की गई है।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

अग्निकांड के बाद पुलिस ने आज पहली बार प्रेसवार्ता ली। आईजी दीपक कुमार झा ने बताया कि पिटाई और बीमारी से जो ज्यादा गंभीर हैं। ऐसे पांच आरोपियों को रायपुर के मेकाहारा हॉस्पिटल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। मामले में जांच अभी भी जारी है, जो तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर कार्रवाई होगी। इधर लोहारीडीह मामले के घायलों से मिलने गृहमंत्री विजय शर्मा अंबेडकर अस्पताल पहुंचे। अस्पताल में 5 घायल भर्ती किए गए हैं।

कांग्रेस ने किया कल प्रदेश बंद का आह्वान

कबीरधाम के लोहारीडीह की कई महिलाओं से मारपीट के मामले में राज्य महिला आयोग ने भी संज्ञान लिया है। महिला आयोग की अध्यक्ष किरणमयी नायक कल दुर्ग जेल जाएंगी। जेल में लोहारीडीह की महिलाओं का हाल-चाल जानेंगी। महिला आयोग की सचिव ने DG जेल को इस मामले को लेकर चिट्ठी लिखा है। वहीं छत्तीसगढ़ कांग्रेस लोहारीडीह की घटना को लेकर साय सरकार पर हमलावर है। PCC चीफ दीपक बैज ने 21 सितंबर को प्रदेश बंद का आव्हान किया है।

READ MORE  कश्मीर का नाम बदलने की तैयारी में मोदी सरकार, गृह मंत्री शाह ने किया खुलासा 
Share this