दीपावली सहित अन्य पर्व पर पटाखा चलाने दिशा-निर्देश जारी 

Share this

दीपावली सहित अन्य पर्व पर पटाखा चलाने दिशा-निर्देश जारी

ग्रीन पटाखे केवल दो घण्टे चलाने की रहेगी अनुमति

भिलाई। राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण द्वारा पटाखों के उपयोग के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।

नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल, प्रिसिंपल बेंच नई दिल्ली द्वारा पटाखे के उपयोग के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किया गया है। प्राप्त दिशा निर्देशानुसार राज्य में केवल हरित पटाखों का विक्रय एवं उपयोग किया जाना है। दिपावली, छठ, गुरू पर्व तथा नववर्ष/क्रिसमस पर पटाखे फोड़े जाने की अवधि 2 घंटे निर्धारित की गई है। निगम भिलाई क्षेत्र में पटाखा बेचने वाले दुकानदारों को आदेश का पालन करने निर्देश दिया गया है। दुकानदारों को हरित पटाखा बेचने एवं नागरिकों को वही पटाखे ही खरीदने के आदेश दिया गया है। जिसके तहत सभी त्यौहार में 2 घंटे ही पटाखे जलाने के निर्देश दिये गये हैं। जिससे पटाखा जलाते एवं फोड़ते समय निकलने वाले घुआं से पर्यावरण को हानि न पहुंचे।

नगर निगम भिलाई क्षेत्र में दीपावली पर्व पर रात्रि 8 से 10 बजे तक, छठ पूजा में प्रातः 6 से 8 बजे तक, गुरू पर्व पर रात्रि 8 से 10 बजे तक, नया वर्ष/क्रिसमस पर रात्रि 11.55 से 12.30 बजे तक ही पटाखे फोड़ने का समय निर्धारित किया गया है। कम प्रदूषण उत्पन्न करने वाले इम्प्रूव्ड एवं हरित पटाखा की बिक्री केवल लाइसेंस ट्रेडर्स द्वारा किया जाना है। केवल उन्ही पटाखों को उपयोग के लिए बाजार में बेचा जा सकेगा जिसका ध्वनि स्तर निर्धारित सीमा के भीतर हो। सीरीज पटाखे अथवा लड़ियों की बिक्री, उपयोग एवं निर्माण को रोकने की कार्यवाही सुनिश्चित किये जाये। ऐसे पटाखा निर्माता जिनके द्वारा पटाखों में लीथियम, आर्सेनिक, एन्टिमनी, लेड एवं मरकरी का उपयोग किया गया है, के लाइसेंस रद्द करने की कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी। आनलाइन अथवा ई-व्यापारिक वेबसाईट जैसे-फ्लिपकार्ट, अमेजाॅन आदि के द्वारा पटाखों की बिक्री को प्रतिबंधित किया गया है। पटाखा मंगाना या बेचना आदेश का उल्लंघन माना जायेगा।

READ MORE  शिक्षक ने 30 लाख का क्लेम लेने लगाया फर्जी मेडिकल बिल 

भिलाई निगम आयुक्त बजरंग दुबे द्वारा शासन के निर्देशो का परिपालन करने के लिए निगम क्षेत्र के सभी जोन आयुक्तों को निर्देशित किया गया है। तत्संबंध में नागरिकों से भी सहयोग की अपील की गई है।

Share this