झारखंड विधानसभा चुनाव: दूसरे और अंतिम चरण में 38 सीटों पर मतदान शुरू, CM हेमंत सोरेन समेत इन दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर

Share this

झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण की 38 सीटों पर मतदान शुरू हो गया है। मतदान 5 बजे तक खत्म होगा। वहीं, नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में मतदान शाम 4 बजे तक खत्म हो जाएगा। राज्य में 23 नवंबर को मतगणना होगी।

झारखंड में वोटिंग के बीच लातेहार में एक बार फिर नक्सलियों ने उत्पात मचाया है। नक्सलियों ने कोल ट्रांसपोर्टिंग में लगे 5 हाइवा को आग के हवाले किया। कोल कंपनी से लेवी लेने के खातिर इस घटना को अंजाम दिया। घटनास्थल पर जेपीसी नामक संगठन का पर्चा छोड़ा है। इस घटना से कोल ट्रांसपोर्टरों और कोल कंपनी में हड़कंप मच गया है। जिले के हेरहंज थाना क्षेत्र जानी गांव के समीप का यह घटना हुई।
​​​​​​​
मरांडी ने डाला वोट

​​​​​​​झारखंड भाजपा अध्यक्ष और धनवार विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार बाबूलाल मरांडी ने मतदान किया।
टुंडी के झामुमो प्रत्याशी मथुरा प्रसाद महतो ने बाघमारा विधानसभा के टाटा सिजुआ छह नंबर स्थित 324 नंबर बूथ में मतदान किया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर लोगों से ज्यादा से ज्यादा मतदान करने अपील की है। पीएम मोदी ने कहा कि आपका एक मतदान राज्य की ताकत है। पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा, ‘झारखंड में आज लोकतंत्र के महापर्व का दूसरा और आखिरी चरण है। सभी मतदाताओं से मेरा आग्रह है कि वे इसमें बढ़-चढ़कर भागीदारी करें और वोटिंग का नया रिकॉर्ड बनाएं।

गोड्डा विधानसभा सीट के बूथ संख्या 163 के कंट्रोल यूनिट में खराबी आने से मतदान शुरू होने में देरी हुई। मजिस्ट्रेट को इसकी जानकारी दी गई।

धनवार विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार बाबूलाल मरांडी ने कहा, “झारखंड की जनता का मूड हेमंत सोरेन की सरकार को बदलने का है क्योंकि 5 वर्षों तक जनता ने काफी तकलीफ सहा है। आज लोग परिवर्तन के लिए मतदान करेंगे और लोग भाजपा-NDA के पक्ष में मतदान करेंगे

READ MORE  माटरा में 270 कट्टा धान जब्त, धमधा मण्डी को किया सुपुर्द

JMM सांसद नलिन सोरेन ने वोट डाला। नलिन सोरेन ने कहा, “आज से नहीं पहले से ही हम सबसे पहले वोट करने पहुंचते हैं। जनता ने विकास के मुद्दे पर वोट डालना शुरू किया है। हमारी सरकार है और रहेगी। JMM की सोच इस क्षेत्र के विकास की है।”

इन दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर

दूसरे चरण में 55 महिला और एक थर्ड जेंडर प्रत्याशी समेत कुल 528 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। राष्ट्रीय दल से 73 प्रत्याशी हैं, जिनमें 60 पुरुष और 13 महिलाएं हैं। मान्यता प्राप्त राज्य स्तरीय झारखंड की पार्टिर्यों के 28 उम्मीदवार भी चुनावी रण में हैं। इसमें 23 पुरुष और पांच महिला उम्मीदवार शामिल हैं।

दूसरे चरण में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, विधानसभा अध्यक्ष रबींद्र नाथ महतो, नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी, मंत्री डॉ इरफान अंसारी, दीपिका पांडेय सिंह, हफीजुल हसन, बेबी देवी समेत गांडेय से विधायक कल्पना सोरेन, विरंची नारायण, सुदेश कुमार महतो, अनंत कुमार ओझा, प्रदीप यादव, विनोद सिंह, अनंत कुमार ओझा, प्रो स्टीफन मरांडी, बसंत सोरेन, बादल, रणधीर कुमार सिंह, सुनीता चौधरी, मथुरा प्रसाद महतो, नारायण दास, अमित कुमार मंडल, सुदिव्य कुमार सोनू, केदार हाजरा, लंबोदर महतो, कुमार जयमंगल, अपर्ना सेन गुप्ता, पूर्णिमा नीरज सिंह, राज सिन्हा, राजेश कच्छप। इनके अलावा 2019 में जीत कर आने के बाद इस्तीफा या विधायकी गंवाने वाले लोबिन हेंब्रोम, जयप्रकाश भाई पटेल, सीता सोरेन, ममता देवी आदि मैदान में हैं।

झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 में सबकी नजरें सीएम हेमंत सोरेन की सीट बरहेट पर भी है। यहां पर सीएम को टक्कर देने के लिए बीजेपी ने अपने कार्यकर्ता गमालियन हेंब्रम को मैदान में उतारा है। हालांकि बरहेट सीट हेमंत सोरेन के लिए सेफ मानी जा रही है क्योंकि करीब चार दशकों से ये झामुमो का गढ़ रहा है। हालांकि अगर कोई उलटफेर होता है तो इसे हेमंत की बड़ी हार के तौर पर देखा जाएगा।

READ MORE  पश्चिम बंगाल, बिहार समेत 9 राज्यों में नए राज्यपाल-उपराज्यपाल नियुक्त
Share this