IG ने भ्रष्ट और संदिग्ध आचरण वाले पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई की दी चेतावनी

Share this

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

भिलाई। पुलिस महानिरीक्षक  श्री गर्ग ने भ्रष्ट और संदिग्ध आचरण वाले पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई की चेतावनी दी है। पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज ने मंगलवार को नगर पुलिस अधीक्षक, भिलाई नगर कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पिछले वर्षो के समस्त समस्त लंबित अपराधों के शीघ्र निराकरण हेतु निर्देश दिए। साथ ही  रात्रि गश्त के दौरान सतर्क रह कर ड्यूटी करने एवं संदिग्धों की पूछताछ और  गुंडा-बदमाशों और आदतन अपराधियों पर सख्त निगरानी और कार्रवाई का आदेश दिए।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज राम गोपाल गर्ग ने आज नगर पुलिस अधीक्षक, भिलाई नगर कार्यालय का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पिछले वर्षो के समस्त समस्त लंबित अपराधों की सूक्ष्मता से विश्लेषण करते हुए उनके त्वरित और प्रभावी निपटारे हेतु निर्देश दिए। निरीक्षण में श्री गर्ग ने भिलाई नगर अनुविभाग के समस्त थानों से संबंधित पेंडिंग अपराध, खात्मा, खारजी, रोजनामचा एंट्री, गुम इंसान, और जप्त माल के रखरखाव की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को इन मामलों में प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा। इसके साथ ही उन्होंने रात्रि गश्त के दौरान अनावश्यक रूप से घूमने वाले संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ करने और गुंडा-बदमाशों, चाकूबाजों एवं आदतन अपराधियों पर कड़ी निगरानी रखने का निर्देश दिया। इन व्यक्तियों की नियमित चेकिंग और उन पर सख्त कार्रवाई करने पर जोर दिया गया।

Share this
READ MORE  दुर्ग में दो स्कार्पियो से 6.60 करोड़ कैश जब्त, इनकम टैक्स डिपार्टमेंट को सौंपा मामला