
http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg
दिल्ली। पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार दिल्ली के निगमबोध घाट पर आज पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, कांग्रेस सांसद राहुल गांधी, और अन्य प्रमुख नेता श्मशान घाट पर मौजूद रहे।
http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg
इससे पहले, डॉ. मनमोहन सिंह के पार्थिव शरीर को उनके नई दिल्ली स्थित आवास पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इसके बाद, उनका शव कांग्रेस पार्टी के मुख्यालय, एआईसीसी (ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी) लाया गया, जहां उनके परिवार के सदस्य, उनकी पत्नी गुरशरण कौर और बेटी दमन सिंह ने श्रद्धांजलि अर्पित की।
